फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Aam Aadmi Party accused BJP of corruption in contracts to kill mosquitoes

दिल्ली : आम आदमी पार्टी ने लगाया आरोप, मच्छरों को मारने के ठेके में भ्रष्टाचार कर रही भाजपा

Tue, 30 Mar 2021 11:31 PM IST
योगेश साहू डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली।
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Tue, 30 Mar 2021 11:31 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी के नेता दुर्गेश पाठक ने कहा है कि केवल फोगिंग के काम में भाजपा शासित नगर निगमों ने सौ करोड़ रुपये का भ्रष्टाचार हुआ है।

विज्ञापन
Aam Aadmi Party accused BJP of corruption in contracts to kill mosquitoes
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ब्यूूरो

विस्तार

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के नगर निगमों के द्वारा मच्छर मारने के लिए मशीनों की खरीद और फॉगिंग करने के काम में भारी भ्रष्टाचार होने का आरोप लगाया है। पार्टी नेता दुर्गेश पाठक ने कहा है कि केवल फोगिंग के काम में भाजपा शासित नगर निगमों ने सौ करोड़ रुपये का भ्रष्टाचार हुआ है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के इलाकों में सही से फॉगिंग नहीं की जा रही है जिससे मच्छरों की संख्या और इनसे जनित बीमारियां बढ़ती जा रही हैं, लेकिन नगर निगम अपनी जिम्मेदारी सही से नहीं निभा रहे हैं।

विज्ञापन


दुर्गेश पाठक ने आरोप लगाया कि अनेक सर्वे एजेंसियों ने बताया है कि दिल्ली के नगर निगम सबसे गंदी हालत में हैं। इसके पीछे कारण है कि यहां पर सफाई नहीं की जा रही है। इन क्षेत्रों में कूड़े के निस्तारण पर भी गंभीर सवाल उठाए जा रहे हैं। लेकिन इसके बाद भी भाजपा शासित नगर निगम अपनी कार्यशैली में कोई सुधार नहीं कर रहे हैं। आप नेता ने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार के कारण दिल्ली कूड़े का ढेर बन गई है।    
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सर्वे में भी यही बात सामने आई है कि दिल्ली के नगर निगमों की हालत सबसे खराब स्थिति में है। यहां साफ-सफाई का कोई काम नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने यह जान लिया है कि अगले नगर निगम चुनाव में उसकी विदाई तय है और यही कारण है कि वह इस अवसर पर भी कोई काम नहीं कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed