फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   a miscreant snatched pistol from police constable and shot in narela in retaliation miscreant also injured

दिल्ली में बेखौफ बदमाश: सिपाही की पिस्टल छीनकर बदमाश ने मारी गोली, दोनों घायल अवस्था में अस्पातल में भर्ती

Mon, 14 Feb 2022 06:19 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 14 Feb 2022 06:19 PM IST
सार

बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त बृजेंद्र कुमार यादव ने बताया कि घायल बदमाश की पहचान नरेला निवासी फैजल (22) के रूप में हुई है। नरेला थाना पुलिस ने रविवार को जिले में ताबड़तोड़ झपटमारी की वारदात को अंजाम देने वाले फैजल नाम के बदमाश को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
a miscreant snatched pistol from police constable and shot in narela in retaliation miscreant also injured
दिल्ली पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नरेला इलाके में रविवार रात पुलिस हिरासत से एक बदमाश ने पिस्टल छीनकर सिपाही को गोली मार दी और वहां से भागने लगा। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के जांघ में एक गोली लगी। घायल सिपाही और बदमाश को पास के अस्पताल में ले जाया गया, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। पुलिस बदमाश को झपटमारी के मामले में गिरफ्तार किया था और उसे दो दिन की रिमांड पर लेकर मोबाइल की बरामदगी के लिए ले गए थे। पुलिस बदमाश के खिलाफ हत्या का प्रयास और सरकारी कामकाज में बाधा डालने का मामला दर्ज कर जांच कर रही है। 

विज्ञापन


बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त बृजेंद्र कुमार यादव ने बताया कि घायल बदमाश की पहचान नरेला निवासी फैजल (22) के रूप में हुई है। नरेला थाना पुलिस ने रविवार को जिले में ताबड़तोड़ झपटमारी की वारदात को अंजाम देने वाले फैजल नाम के बदमाश को गिरफ्तार किया था। पुलिस बदमाश को अदालत में पेश कर दो दिन की रिमांड पर लिया। रात में पुलिस बदमाश को लेकर झपटे गए मोबाइल की बरामदगी के लिए नरेला ए ब्लॉक गई थी। जब पुलिस तलाशी ले रही थी, इसी दौरान मौका पाकर बदमाश ने सिपाही विक्रम का पिस्टल छीन लिया और उसपर गोली चलाकर भागने लगा। गोली सिपाही के हाथ पर लगी। विक्रम के साथ मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे रूकने के लिए कहा और हवा में एक गोली चलाई। बदमाश रूकने के बजाए पुलिस टीम पर एक और गोली चला दी। पुलिस टीम ने जवाबी कार्रवाई करते हुए बदमाश पर गोली चला दी। एक गोली फैजल के जांघ में लगी। गोली लगते ही वह वहीं गिर गया। जिसे पुलिस टीम ने काबू में कर लिया। पुलिस उसके कब्जे से पिस्टल बरामद कर लिया। 
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बदमाश ने पुलिस टीम पर दो और पुलिस ने भी दो गोली चलाई। घायल सिपाही और बदमाश को हरिशचंद अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। जांच में पता चला कि फैजल पर लूटपाट के दो और हत्या का प्रयास का एक मामला पहले से मामला दर्ज है, जबकि हाल में उसने झपटमारी के एक दर्जन से अधिक वारदात को अंजाम दे चुका है। फैजल झपटमारी के लिए केटीएम बाइक का इस्तेमाल करता था। उसे  केटीएम बाइक को तेज रफ्तार में चलाने का महारत हासिल है। जांच में पता चला कि वह अपने साथी के साथ एक दिन में सात आठ झपटमारी के सात से आठ वारदात को अंजाम दे चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed