फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   a man tried to rob petrol by showing a fake pistol at a petrol pump in delhi

लूट का खेल: पांच सौ का पेट्रोल भरवाकर, पंप कर्मी को खिलौना पिस्टल दिखाकर दी धमकी, ऐसे खुली पोल

Tue, 19 Oct 2021 01:56 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 19 Oct 2021 01:56 AM IST
सार

कार चालक ने 500 रुपये का पेट्रोल डलवाने के बाद पैसे मांगने पर पेट्रोल पंप कर्मी के सीने पर नकली पिस्टोल तानकर जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन
a man tried to rob petrol by showing a fake pistol at a petrol pump in delhi
पिस्टल - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली में पेट्रोल पंप पर पेट्रोल लूटने का एक दिलचस्प मामला सामने आया है। एक शख्स ने पहले अपनी कार में पांच सौ का पेट्रोल भरवाया। पैसा मांगने पर उसने पेट्रोल पंप कर्मी के सीने पर पिस्टल लगा दी। इसके बाद उसने अपनी कार भगा दी। घबराए पेट्रोल पंप कर्मी ने शोर मचाया और मौके पर मौजूद लोगों ने परिसर से बाहर निकलने से पहले कार रूकवा ली। इसी बीच मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस को छानबीन में पता चला कि खिलौना पिस्टल के बल पर आरोपी ने पेट्रोल लूटने की कोशिश की थी। पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


पूरा वाकया जनकपुरी इलाके का है। रविवार शाम करीब सवा छह बजे एक शख्स अपनी कार से पंखा रोड स्थित इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप पर पहुंचा। उसने सेल्समैन सूरज को कार में पांच सौ का पेट्रोल भरने के लिए कहा। सेल्समैन ने कार में पेट्रोल भर दिया। पेट्रोल भरने के बाद सूरज चालक के सीट पर बैठे शख्स को पेट्रोल का पैसा देने के लिए कहा। लेकिन उस शख्स ने अचानक सूरज के सीने पर पिस्टल लगा दी और उसे धक्का देते हुए कहा कि भाग जा नहीं तो गोली मार दूंगा। पिस्टल देखते ही सूरज घबरा गया और लेकिन उसने हिम्मत कर कार स्टार्ट कर जा रहे शख्स को देखकर शोर मचाने लगा। 
विज्ञापन


शोर सुनकर पेट्रोल पंप में कार्यरत अन्य सेल्समैन आ गए और कार चालक को दबोच कर उसके हाथ से पिस्टल छीन ली। इसी बीच किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान डाबड़ी एक्सटेंशन निवासी अभिषेक सोलंकी (22) के रूप में हुई। पुलिस ने उसके कब्जे से पिस्टल बरामद कर लिया। लेकिन छानबीन के दौरान पता चला कि आरोपी ने जिस पिस्टल के बल पर पेट्रोल की लूट की थी वह खिलौनी की पिस्टल है। पुलिस ने सूरज के बयान पर लूटपाट का मामला दर्ज कर अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया। जांच के बाद पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी कोई काम नहीं करता है। इलाके में मकान से आए किराए पर गुजारा करता है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed