{"_id":"5f5b8aa68ebc3e45aa75dd55","slug":"a-handicaped-who-steals-a-match-box-with-one-hand-ashram-news-noi5355388187","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांग सेंधमार ने एक हाथ से माचिस जलाकर दुकान में की चोरी, वीडियो वायरल होने पर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांग सेंधमार ने एक हाथ से माचिस जलाकर दुकान में की चोरी, वीडियो वायरल होने पर गिरफ्तार
Sat, 12 Sep 2020 04:15 AM IST
नोएडा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 04:15 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण जिले के स्पेशल स्टाफ ने एक हाथ से माचिस जलाकर दुकान में चोरी करने वाले दिव्यांग सेंधमार को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी राजू एक हाथ से बार-बार माचिस जलाकर दुकान में रखे सामान को देख रहा था।
विज्ञापन
दुकान में चोरी व एक हाथ से माचिस जलाकर सेंधमारी की वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर कई दिनों से वायरल है। आरोपी का एक हाथ नहीं है। पुलिस ने आरोपी के पास से मोबाइल, लैपटॉप व आईपैड बरामद किया है।
विज्ञापन
दक्षिण जिला डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर के अनुसार महरौली-बदरपुर रोड पर शब्बीर अहमद की फर्नीचर की दुकान है। दुकान में 26 अगस्त की रात चोरी हुई थी। दुकान में चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि मास्क पहने एक युवक दुकान के अंदर घुसता है। उसका एक हाथ नहीं है। वह एक ही हाथ से दुकान का शटर तोड़ देता है।
विज्ञापन
कान का ताला तोड़ने से लेकर अंदर सामान ढूंढने के लिए वह बार-बार एक हाथ से माचिस जला रहा था। आरोपी को पकड़ने के लिए स्पेशल स्टाफ प्रभारी गिरीश कुमार की देखरेख में राहुल मल्हान व एएसआई अनिल कुमार की विशेष टीम बनाई गई।
एसआई राहुल मल्हान ने गुप्त सूचना के बाद ककरौला, द्वारका निवासी दिव्यांग सेंधमार राजू(38) को अंधेरिया मोड़ से बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। वह यहां पर चोरी का सामान बेचने आया था आरोपी वर्ष 2013 से सेंधमारी की वारदात को अंजाम दे रहा है। गोरखपुर में थ्रेसर में हाथ आने से उसका दाहिना हाथ कट गया था। वह पहले भी गिरफ्तार हो चुका है।