फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›    a day of murder and bloodshed over petty things in Delhi

दिल्ली में अपराध : ताश खेल रहे युवक को पीटा, चाकू मारकर कत्ल, रंजिश और चोरी के लिए भी बहा खून

Thu, 17 Mar 2022 04:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 17 Mar 2022 04:11 AM IST
सार

एक आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा, दो नाबालिग साथी फरार।

विज्ञापन
 a day of murder and bloodshed over petty things in Delhi
demo pic... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तरी दिल्ली के रूप नगर में मंगलवार देर शाम रंजिश में चाकू मारकर सचिन नामक युवक की हत्या कर दी गई। वारदात के समय सचिन अपने चाचा और पड़ोसियों के साथ पार्क में ताश खेल रहा था। इसी दौरान तीन लड़कों ने वहां पहुंचकर पहले सचिन को पीटा और फिर चाकू से हमला कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने एक आरोपी अभिषेक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि उसके दो नाबालिग साथी फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फरार आरोपियों के पकड़े जाने के बाद ही पता चल पाएगा कि हत्या की असली वजह क्या थी।

विज्ञापन


उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कलसी ने बताया कि सचिन परिवार के साथ रूप नगर स्थित शक्ति नगर के 15/4 में रहता था। परिवार में माता-पिता के अलावा दो भाई, पत्नी, एक बेटी व चाचा अजय हैं। सचिन मिनी टेंपो चलाता था। मंगलवार देर शाम वह चाचा और पड़ोसियों के साथ शक्ति नगर में बिरला मिल स्थित डीडीए पार्क में ताश खेल रहा था। इसी दौरान अभिषेक और उसके दो नाबालिग साथी वहां पहुंचे और सचिन से झगड़ने लगे। अचानक से चाकू निकालकर सचिन के पेट, छाती और जांघ पर कई वार कर दिए। हमला करने के बाद आरोपी फरार होने लगे, लेकिन चाचा अजय व बाकी लोगों ने अभिषेक को पकड़ लिया, जबकि उसके दोनों साथी फरार हो गए।
विज्ञापन


कहासुनी पर युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
हौजखास इलाके में मंगलवार रात कहासुनी पर एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी को वारदात के दो घंटे बाद ही गिरफ्तार कर लिया। वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया गया है। दक्षिणी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अनिकेत (21) भाई के साथ हौजखास के शाहपुर जाट में रहता था। अनिकेत से 150 मीटर की दूरी पर महरूफ परिवार के साथ रहता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों एक-दूसरे को जानते थे और एक-दूसरे के घर से सामान लेते रहते थे। सामान लेने को लेकर दोनों में मंगलवार रात करीब साढ़े बारह बजे कहासुनी होने पर झगड़ा हो गया। झगड़े में महरूफ ने अनिकेत पर चाकू से वार कर दिया। उसे एम्स के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, छह से ज्यादा टीमें बनाकर वारदात के दो घंटे बाद ही महरूफ को हौजखास से गिरफ्तार कर लिया।

थप्पड़ मारने पर की थी हत्या, दो नाबालिग पकड़े
अंबेडकर नगर थाना इलाके में रविवार को थप्पड़ मारने पर दो नाबालिगों ने यूवी नामक किशोर की सीने में चाकू घोंपकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को मंगलवार को पकड़ लिया। यूवी ने एक आरोपी के छोटे भाई को थप्पड़ मार दिया था। इसी का बदला लेने के लिए पीड़ित की हत्या की गई। दक्षिण जिला डीसीपी बेनीटा मेरी जैकर ने बताया कि अंबेडकर नगर थाना पुलिस को रविवार को सूचना मिली थी कि दक्षिणपुरी के मदर डेयरी ब्लॉक स्थित कार मार्केट के अंदर चक्की वाली गली में किशोर यूवी को चाकू घोंपकर लहूलुहान कर दिया गया है। पीड़ित को बत्रा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस टीम ने जांच शुरू की। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में दो युवक संदिग्ध हालत में दिखाई दिए। दोनों की पहचान हो गई। ब्यूरो

रंजिश का बदला लेने के लिए की थी हत्या
नंद नगरी इलाके में रविवार रात रामेश्वर उर्फ छटंकी (32) की गोली मार कर हत्या मामले की गुत्थी सुलझ गई है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनकी पहचान गोलू, विशाल उर्फ भोंपू और सतीश उर्फ मोंगली के रूप में हुई है।

 तीनों की मृतयुवक से रंजिश चल रही थी। घटना से कुछ देर पहले ही उनका झगड़ा हुआ था। इसके बाद उन्होंने छटंकी की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल तमंचा और दो कारतूस बरामद कर लिये हैं। उनसे पूछताछ जारी है। पुलिस के मुताबिक रामेश्वर उर्फ छटंकी परिवार के साथ बी-ब्लॉक, नंद नगरी में रहता था। इसके परिवार में पिता यशपाल के अलावा पत्नी मनीषा और बहन पूजा है। जनवरी में ही उसकी शादी हुई थी। रविवार रात को वह घर के पास टहल रहा था। 

इस बीच उसकी गोलू नामक युवक से कहासुनी हो गई। आरोप है कि छटंकी ने गोलू के हाथ पर चाकू मार दिया। गोलू धमकी देकर चला गया। कुछ देर बाद गोलू अपने दोस्त भोंपू और मोगली के साथ वहां पहुंचा। उस समय छटंकी गली में अपने दोस्त के साथ टहल रहा था और उसकी बहन पूजा उसे बुलाने आई थी। उनके सामने ही तीनों ने बेहद नजदीक से छटंकी को गोली मार दी और फरार हो गए। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित     कर दिया गया।

चोरी के इरादे से घुसे बदमाश ने की मोमोज बेचने वाले की हत्या, गिरफ्तार
उत्तरी दिल्ली के सदर बाजार इलाके में सोमवार शाम चोरी के इरादे से कमरे में घुसे एक बदमाश ने मोमोज बेचने वाले युवक रोहान की हत्या कर दी। आरोपी ने पहले गमछे से रोहान का गला घोंटा, इसके बाद चाकू से कई वार किए। बाद में आरोपी 10 हजार रुपये लूटकर फरार हो गया।

 सदर बाजार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। पुलिस ने 26 सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपी की पहचान कर उसे 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान नूर मोहम्मद खान उर्फ लालू के रूप में हुई है। पुलिस ने चाकू, वारदात के समय पहने हुए कपड़े और लूटे गए 8260 रुपये बरामद कर लिए हैं।

उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कलसी ने बताया कि सोमवार शाम सदर बाजार पुलिस को हत्या की खबर मिली थी। पुलिस अल-कुरैश मस्जिद के पास गली पहाड़ वाली के समीप एक मकान में पहुंची। वहां अंदर कमरे में रोहान नामक युवक का शव जमीन पर खून से लथपथ पड़ा था।  मूलरूप से किशनगंज (बिहार) निवासी रोहान 10 साथियों के साथ रहता था। सभी का मोमोज बेचने का काम है।

सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध शाम को कमरे में घुसता दिखा। उसे मंगलवार को बाड़ा हिंदूराव इलाके से पकड़ लिया। आरोपी ने हत्या की बात कबूल कर ली। आरोपी ने बताया कि दो साल पूर्व वह भी इसी कमरे में रहता था। कुछ दिन से उसकी आर्थिक स्थिति खराब थी। सोमवार शाम को वह कमरे में चोरी के इरादे से घुसा। उसने देखा कि कमरे में रोहान बैठा हुआ था। फोन पर रोहान ने किसी से कहा कि उसके पास दस हजार रुपये हैं। यह सुनकर आरोपी उसकी हत्या कर रुपये लूटकर फरार हो गया।

वकील की पत्नी को चाकू मारकर किया घायल
कालकाजी में सोमवार को एक युवक ने घर में घुसकर वकील की पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर घायल कर दिया। आरोपी गैस की रीडिंग चेक करने के लिए घर में घुसा था। कालकाजी पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। दो दिन बाद भी आरोपी का पता नहीं लगा है।


दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, वकील पंकज ठाकुर कालकाजी के सी-ब्लॉक में पहली मंजिल पर रहते हैं। उसकी पत्नी संगीता (47) 14 मार्च को घर में अकेली थी। दोपहर करीब दो बजे एक युवक गैस की रीडिंग चेक करने घर में घुसा। युवक ने रीडिंग चेक कर अंदर से गेट बंद कर लिया तो संगीता ने चिल्लाना शुरू कर दिया। इस पर युवक ने रसोई से चाकू लेकर उस पर हमला कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed