फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   A crook powder escaped in the eyes of policemen

पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्च डालकर फरार हुआ बदमाश

Wed, 09 Sep 2020 12:45 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
A crook powder escaped in the eyes of policemen
पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्च पाउडर झोंक फरार हुआ बदमाश
विज्ञापन

नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली के सराय रोहिल्ला इलाके में पेट्रोलिंग के दौरान पुलिसकर्मियों ने दो संदिग्ध युवकों को पूछताछ के लिए रोका। खुद को घिरता देख एक ने पुलिसकर्मियों की आंख में मिर्च पाउडर झोंक दिया। एक बदमाश भागने में कामयाब रहा, जबकि दूसरे को पुलिसकर्मियों ने दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान रहीम उर्फ सोनू (30) के रूप में हुई है। पुलिस उससे पूछताछ कर साथी की तलाश में जुटी है। पुलिस के अनुसार दोनों चोरी के इरादे से निकले थे।

उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त अंटो अल्फोंस ने बताया कि रविवार देर रात सराय रोहिल्ला थाने के सिपाही जितेंद्र और जयदीप गश्त पर थे। शास्त्री नगर नाले के पास पुलिसकर्मियों ने दो युवकों को पूछताछ के लिए रोका। दोनों ने हाथ में पॉलीथिन व बैग लिया हुआ था। पूछताछ के दौरान एक युवक ने मिर्च पाउडर सिपाहियों की आंखों में झोंक दिया। दोनों सिपाही दर्द से चिल्लाने लगे। बदमाशों ने मौके का फायदा उठाकर भागने का प्रयास किया तो जितेंद्र ने अपनी सर्विस रिवाल्वर निकाल ली। इसी बीच रहीम को जयदीप ने दबोच लिया। रहीम के साथी ने पथराव कर उसे छुड़ाने का प्रयास किया, लेकिन जयदीप ने उसे नहीं छोड़ा। इस पर दूसरा आरोपी वहां से भाग निकला। पूछताछ में रहीम ने बताया कि वह दिन में रैकी कर रात को दुकानों व मकानों में चोरी करते थे। रहीम की गिरफ्तारी से पुलिस ने चोरी के दो मामले सुलझाने का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed