{"_id":"5cce2f45bdec2207073c43fe","slug":"91557016389-delhi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुनंदा पुष्कर मौत मामला-- अदालत की सुनवाई में शामिल होने की सुब्रमण्यम स्वामी की याचिका पर फैसला सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुनंदा पुष्कर मौत मामला-- अदालत की सुनवाई में शामिल होने की सुब्रमण्यम स्वामी की याचिका पर फैसला सुरक्षित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संशोधित
सुनंदा पुष्कर मौत मामला--
सुब्रमण्यम स्वामी की याचिका पर फैसला सुरक्षित
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। अदालत ने शनिवार को सुब्रमण्यम स्वामी की याचिका पर आदेश 13 मई तक सुरक्षित रख लिया है। स्वामी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत से जुड़ी सुनवाई में शामिल किए जाने के अनुरोध किया था। याचिका में पुलिस की सतर्कता रिपोर्ट के रिकॉर्ड के आधार पर अतिरिक्त आरोप तय होने की संभावना भी जताई गई है।
पटियाला हाउस कोर्ट के विशेष न्यायाधीश अरुण भारद्वाज ने सुनवाई के दौरान सभी पक्षों को सुनने के बाद आदेश सुरक्षित रख लिया। याचिका में सुब्रमण्यम स्वामी ने सुनंदा पुष्कर की मौत मामले में सबूतों से छेड़छाड़ पर दिल्ली पुलिस की सतर्कता रिपोर्ट को भी रिकार्ड में लाने का अनुरोध किया है। उन्होंने दावा किया है कि रिपोर्ट रिकॉर्ड में आने पर अतिरिक्त आरोप तय हो सकते हैं। सुनंदा पुष्कर को 17 जनवरी 2014 की रात को शहर के एक होटल के एक कमरे में मृत पाया गया था। आधिकारिक बंगले में जीर्णोद्धार कार्य के चलते शशि थरूर और उनकी पत्नी सुनंदा इस होटल में साथ रह रहे थे। मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री थरूर को आरोपी बनाया गया है।