{"_id":"5c1d301abdec2256b110976a","slug":"81545416730-delhi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूजीसी अधिनियम 201","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूजीसी अधिनियम 201
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूजीसी अधिनियम 2018 की सिफारिशें
एसी बैठक में लाई जाएं
नई दिल्ली। यूजीसी रेगुलेशन 2018 की सिफारिशों को विद्वत परिषद में रखे जाने को लेकर सदस्यों ने शुक्रवार को समकुलपति और रजिस्ट्ररार के साथ बैठक की। लगभग तीन घंटे चली इस बैठक में कमेटी के सदस्यों ने सिफारिशों को एसी बैठक में रखे जाने की मांग दोहराई। उल्लेखनीय है कि 12 दिसंबर को परिषद की बैठक तय की गई थी, लेकिन यह बैठक पहले ही स्थगित कर दी गई। विद्वत परिषद परिषद सदस्य डॉ. पंकज गर्ग ने बताया कि यूजीसी अधिनियम 2018 संशोधन और नियमन के लिए बनी डीयू की उच्च स्तरीय कमेटी ने 10 बैठकों के बाद अपनी सिफारिशें दी, जिन्हें पास करने के लिए विद्वत परिषद की बैठक में रखा जाना जरूरी है। जिससे कि इन्हें ऑर्डिनेंस बनाकर स्थायी नियुक्ति और कॉलेजों में प्रोफेसर की पदोन्नति का रास्ता साफ हो सके। उन्होंने कहा कि बैठक के बाद भी ऐसा नहीं लगता कि प्रशासन कमेटी की सिफारिशों को विद्वत परिषद की बैठक में लेकर आएगी। ऐसे में कमेटी के 6 सदस्यों ने हस्ताक्षर के साथ एक पत्र कुलपति को भिजवाया है, जिसमें उन्हें सिफारिशों को परिषद की बैठक में लाने की मांग को दोहराया है। माना जा रहा है कि जनवरी के पहले सप्ताह में एसी की बैठक होगी। ब्यूरो