फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   81 new corona patients found in delhi on friday three died

कोरोना की हार: दिल्ली में नए मामले हुए कम, पर मौतें नहीं, अब तक 25 हजार से अधिक की जा चुकी है जान

Fri, 09 Jul 2021 06:37 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 09 Jul 2021 06:37 PM IST
सार

स्वास्थ्य विभाग ने यह भी जानकारी दी है कि पिछले एक दिन में 73,192 सैंपल की जांच की गई थी जिनमें 0.11 फीसदी संक्रमित पाए गए। इनमें 48,500 सैंपल की जांच आरटी पीसीआर के जरिए की थी।

विज्ञापन
81 new corona patients found in delhi on friday three died
कोरोना से मौत - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कोरोना संक्रमण के चलते राजधानी में नए मामले काफी तेजी से कम हुए हैं लेकिन पिछले कुछ दिन से संक्रमण के चलते मरीजों की मौत अधिक देखने को मिल रही हैं। अभी तक एक भी दिन ऐसा नहीं गया है जिसमें एक से अधिक मरीज की मौत संक्रमण से न हुई हो। 

विज्ञापन


शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी दी है कि पिछले एक दिन में कोरोना संक्रमण के चलते 81 नए मामले सामने आए हैं। जबकि इस दौरान तीन मरीजों की मौत हो गई। हालांकि राहत की खबर है कि इस बीच 127 मरीजों को स्वस्थ घोषित भी किया गया लेकिन संक्रमण दर की तरह मृत्युदर फिलहाल कम नहीं हो पा रही है। 
विज्ञापन


इसी के साथ ही दिल्ली में अभी तक 14,34,954 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 14,09,145 मरीज ठीक हो गए, जबकि 25,011 मरीजों ने कोरोना के कारण दम तोड़ दिया। फिलहाल कोरोना की मृत्युदर 1.74 फीसदी है। नए मामलों से ज्यादा स्वस्थ होने वालों की संख्या सामने आने से सक्रिय मरीज भी कम हुए हैं। लंबे समय बाद इन मरीजों की संख्या 800 से कम हुई है। 798 में से 450 सक्रिय मरीजों का उपचार अस्पतालों में चल रहा है। जबकि निगरानी केंद्र में 10 और होम आइसोलेशन में 257 मरीज उपचाराधीन हैं। यह सभी मरीज बिना या हल्के लक्षण ग्रस्त बताए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन




विभाग ने यह भी जानकारी दी है कि पिछले एक दिन में 73,192 सैंपल की जांच की गई थी जिनमें 0.11 फीसदी संक्रमित पाए गए। इनमें 48,500 सैंपल की जांच आरटी पीसीआर के जरिए की थी। विभाग का कहना है कि दिल्ली में अब तक कुल आबादी से ज्यादा कोरोना वायरस की जांच हो चुकी है। आबादी के लिहाज से 1.90 करोड़ के आसपास लोग दिल्ली में है लेकिन कोरोना वायरस की जांच का आंकड़ा 2.2 करोड़ से भी अधिक हो चुका है। हर दिन नए मामले कम मिलने की वजह से अब कंटेनमेंट जोन की संख्या भी घटकर 604 रह गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed