{"_id":"62c7f1f07fe1c860a93e8df8","slug":"80-years-old-lady-murdered-in-house-in-shalimar-bagh-police-investigation-going-on","type":"story","status":"publish","title_hn":"वारदात: दिल्ली में 80 वर्षीय महिला की गला रेतकर हत्या, जेवरात और घर के सामान पूरी तरह सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वारदात: दिल्ली में 80 वर्षीय महिला की गला रेतकर हत्या, जेवरात और घर के सामान पूरी तरह सुरक्षित
Fri, 08 Jul 2022 02:29 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Fri, 08 Jul 2022 02:29 PM IST
सार
महिला का गला आधा कटा हुआ था। इसके अलावा उसके शरीर चोट के और कोई निशान नहीं थे। शरीर से गहने भी गायब नहीं थे। घर के अन्य सभी सामान भी सही सलामत मिले।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के शालीमार बाग इलाके के बीएस ब्लॉक में एक वृद्ध महिला की उसके घर के अंदर ही हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे पीसीआर कॉल पर घटना की सूचना मिली। जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर पहुंचते ही पुलिस ने देखा कि एक 80 वर्षीय महिला अपने बिस्तर पर मृत अवस्था में पड़ी हुई है। महिला का गला आधा कटा हुआ था। इसके अलावा उसके शरीर चोट के और कोई निशान नहीं थे। शरीर से गहने भी गायब नहीं थे।
घर के अन्य सभी सामान भी सही सलामत मिले। प्राथमिक जांच में ऐसा लग रहा है कि आरोपी बिना जोर जबरदस्ती के घुसा था। मामले में शालीमार बाग पुलिस स्टेशन में धारा 302 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। मामले को सुलझाने के लिए शालीमार बाग थाने की चार टीम, स्पेशल स्टाफ और ए ए टी एस को इस गुत्थी को सुलझाने के लिए लगाया गया है। पुलिस ने कुछ अभियुक्तों की पहचान की है और मामले की जांच कर रही है। पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।