फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   80 year old elderly engineer murdered after loot

लूटपाट के बाद 80 साल के बुजुर्ग आईआईटी इंजीनियर की हत्या, नौकरानी ने देखा तब चला पता

Tue, 23 Jun 2020 04:36 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Tue, 23 Jun 2020 04:36 AM IST
विज्ञापन
80 year old elderly engineer murdered after loot
बुजुर्ग की हत्या - फोटो : Amar Ujala
पुलिस ने सफदरजंग एन्क्लेव में विदेश मंत्रालय के सेवानिवृत्त अधिकारी की पत्नी की हत्या की गुत्थी को एक दिन पहले ही सुलझाया था कि पूर्वी पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में 80 साल के बुजुर्ग इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियर की लूटपाट के बाद हत्या कर दी गई। केपी अग्रवाल घर में अकेले रहते थे। इसके भूतल पर वे आईएफबी कंपनी का सर्विस सेंटर चलाते थे। रविवार रात उनके बेटे ने कॉल की तो फोन नहीं उठा। सोमवार सुबह भी घंटी बजती रही, लेकिन फोन नहीं उठा। बेटे ने घर में काम करने वाली नौकरानी को देखने को कहा तो हत्याकांड का पता चला।
विज्ञापन


नौकरानी सुबह करीब 10 बजे घर पहुंची तो उसने देखा कि सर्विस सेंटर और बुजुर्ग के मकान का दरवाजा खुला था। अंदर फर्श पर बुजुर्ग का शव पड़ा था। नौकरानी ने शोर मचाकर पड़ोसियों को बुलाया। सुबह करीब 10:30 बजे सूचना पुलिस को दी गई। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। शुरुआती जांच में उनके शव पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस आशंका जता रही है कि गला घोंटकर उनको मौत के घाट उतारा गया। वारदात में किसी जानकार के हाथ की आशंका है। हत्या रविवार को ही कर दी गई थी। घर का सामान फैला था। घर और सर्विस सेंटर की अलमारियां भी खुली हैं। पुलिस लूटपाट की आशंका जता रही है। जिला पुलिस उपायुक्त जसमीत सिंह का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के अलावा सर्विस सेंटर के कर्मियों और नौकरों से पूछताछ हो रही है।
विज्ञापन

कई बड़ी कंपनियों में ऊंचे पर रहे

केपी अग्रवाल लक्ष्मी नगर स्थित अपने मकान में अकेले ही रहते थे। इलेक्ट्रॉनिक से इंजीनियरिंग करने के बाद उन्होंने कई बड़ी कंपनियों में ऊंचे पद पर काम किया। सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक कंपनी आईएफबी का सर्विस सेंटर अपने घर के ग्राउंड फ्लोर पर खोल लिया। इसमें चार लड़के और एक युवती काम करते हैं। घरेलू काम के लिए उनके यहां एक नौकरानी भी आती थी। पुलिस सभी की डिटेल लेकर पूछताछ कर रही है।

तीनों बच्चे विवाहित, बेटा परिवार के साथ दुबई में

केपी अग्रवाल के भतीजे अनिल आजाद ने बताया कि करीब 8 साल पहले बुजुर्ग की पत्नी की मौत हो गई थी। इनके परिवार में एक बेटा तुषार और दो बेटियां रुचि व नेहा हैं। तीनों की शादी हो चुकी है। तुषार परिवार के साथ दुबई में रहता है। रुचि गाजियाबाद के इंदिरापुरम तो नेहा बंगलूरू में अपने-अपने परिवारों के साथ रहती हैं। पिता की मौत की खबर सुनते ही सबसे पहले रुचि लक्ष्मी नगर पहुंची। उसने कहा कि पिता की किसी से कोई रंजिश नहीं थी। घर से क्या गायब हुआ, इसके बारे में रुचि को नहीं पता। तुषार पिता को दुबई ले जाना चाहता था, लेकिन वे इसके लिए तैयार नहीं हुए। वे पूर्वी दिल्ली में अग्रवाल समाज से भी जुड़े हुए थे और समाज के सभी कार्यक्रमों में हिस्सा लेते थे। अनिल ने बताया कि उनके ताऊ बेहद मिलनसार व सामाजिक व्यक्ति थे।
 

लुटेरों को निशाने पर हैं बुजुर्ग

राजधानी में अकेले रहने वाले बुजुर्ग लंबे समय से लुटेरों के निशाने पर रहे हैं। दो दिन पहले ही सफदरजंग एन्क्लेव में रहने वाले विदेश मंत्रालय के सेवानिवृत्त अधिकारी 94 वर्षीय बलदेव राज चावला के हाथ-पैर बांधकर बदमाशों ने उनकी पत्नी कांता चावला (88) की हत्या कर दी थी। अब रविवार की रात लक्ष्मीनगर में रहने वाले बुजुर्ग इंजीनियर की जान बदमाशों ने ले ली। दिल्ली पुलिस अकेले रहने वाले बदमाशों की सुरक्षा के लिए तमाम दावे करती है, लेकिन इन दावों पर फिर सवालिया निशान लगने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed