फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   80% ICU beds in 33 private hospitals reserved for covid patients

दिल्ली के 33 निजी अस्पतालों में 80 फीसदी आईसीयू बेड कोविड मरीजों के लिए आरक्षित

Sun, 13 Sep 2020 12:57 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Sun, 13 Sep 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
80% ICU beds in 33 private hospitals reserved for covid patients
ICU - फोटो : amarujala

राजधानी में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। गंभीर मरीजों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। यह देखते हुए दिल्ली सरकार ने 28 निजी अस्पतालों में 80 फीसदी आईसीयू बेड कोरोना मरीजों के लिए आरक्षित करने का आदेश दिया है। इसके अलावा पांच निजी कोविड अस्पतालों पर भी यह आदेश लागू होगा।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव उदित प्रकाश राय की ओर से जारी आदेश में लिखा है कि बीते कुछ समय में ही ज्यादातर कोविड निजी अस्पतालों में काफी आईसीयू बेड भर रहे हैं। ऐसे में कोविड मरीजों के लिए अस्पतालों में बेड आरक्षित करना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन


इसलिए दिल्ली के 28 निजी अस्पतालों को उनकी क्षमता के हिसाब से 80 फीसदी बेड कोरोना मरीजों के लिए आरक्षित करने होंगे। इस समय जिन अस्पतालों के आईसीयू बेड पर 20 फीसदी से अधिक नॉन कोविड मरीज भर्ती हैं, उनके डिस्चार्ज होने पर वह बेड तत्काल कोरोना मरीज के लिए आरक्षित किया जाएगा। आदेश में यह भी कहा गया है कि यह सभी अस्पताल जरूरत के हिसाब से और 30 फीसदी बेड बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैं 28 अस्पताल
अपोलो अस्पताल, सर गंगाराम सिटी अस्पताल, सेंट स्टीफन, मैक्स साकेत, बत्रा अस्पताल, बीएल कपूर, एचएएचसी, महाराजा अग्रेसन, मैक्स पटपड़गंज, होली फैमिली, फोर्टिस एस्कोर्ट, पार्क अस्पताल, फोर्टिस शालीमारबाग, वेंकेटेश्वरा अस्पताल, जयपुर गोल्डन अस्पताल, माता चनन देवी, आकाश हेल्थकेयर, धर्मशिला, मनिपाल, पुष्पावती अस्पताल, शांति मुकुंद, श्रीबालाजी इंस्टीट्यूट, तीरथराम शाह अस्पताल, मैट्रो अस्पताल प्रीत विहार, संत परमानंद, मूलचंद अस्पताल, प्राईम्स अस्पताल

यह पांच कोविड अस्पताल भी हैं शामिल
फोर्टिस वसंतकुज, एमडी सिटी अस्पताल, सरोज अस्पताल, सर गंगाराम अस्पताल, मैक्स साकेत।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed