फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   8-year-old girl dies after falling into underground tank

भूमिगत टैंक में गिरने से 8 साल की बच्ची की मौत

Mon, 01 Nov 2021 09:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 09:54 PM IST
विज्ञापन
8-year-old girl dies after falling into underground tank
नई दिल्ली। कापसहेड़ा इलाके में आठ साल की बच्ची की भूमिगत टैंक में गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के वक्त 11 फीट गहरे टैंक का ढक्कन खुला हुआ था। आरोप है कि बच्ची की मौत के बाद मकान मालिक ने परिजनों ने पुलिस से शिकायत करने से रोका। उसने बच्ची के शव का अंतिम संस्कार कर देने के लिए कहा, लेकिन मौका पाकर बच्ची की मां ने पुलिस को सूचना कर दी। पुलिस ने शव को बाहर निकालवाया और लापरवाही से हुई मौत और साक्ष्य छुपाने का मामला दर्ज कर लिया है। घटना शनिवार की है।
विज्ञापन

कपड़े की सिलाई करने वाला राज खान कापसहेड़ा स्थित ठेके वाली गली में पत्नी, तीन बेटियों और एक बेटे के साथ किराये के मकान में रहता है। 30 अक्तूबर को वह घर में था। उसकी आठ साल की बेटी रुखसार शौचालय जाने के लिए निकली। काफी देर तक वापस नहीं आने पर परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की। शौचालय के पास बच्ची दिखाई नहीं दी। काफी देर इधर-उधर तलाशने के बाद वह फिर से शौचालय के पास पहुंचा। इसी दौरान टैंक में बच्ची की चप्पल तैरती दिखी।
विज्ञापन

उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग भी वहां पहुंच गए और मोटर लगाकर टैंक से पानी निकालने लगे। इसी दौरान मकान मालिक सुनील यादव वहां पहुंच गया। पानी कम होने पर बच्ची का शव दिखने लगा था। आरोप है कि मकान मालिक ने सभी लोगों को वहां से घर भेज दिया और बच्ची के माता-पिता पर पुलिस को सूचना नहीं देने के लिए दबाव बनाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज खान ने आरोप लगाया कि मकान मालिक ने कहा कि वह उसकी बेटी का अंतिम संस्कार फार्म हाउस में कर देगा और इसमें आने वाला खर्च वह देगा। इसी दौरान राज खान की पत्नी ने पुलिस को फोन कर दिया।जिला पुलिस उपायुक्त गौरव शर्मा ने बताया कि प्राथमिक जांच में बच्ची की दुर्घटनावश मौत होने की बात सामने आई है। बच्ची परिवार वालों से किसी पर शक जाहिर नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed