{"_id":"5f3c36d18ebc3e3d0c7109aa","slug":"8-lakhs-demanded-from-the-school-owner-threatening-to-implicate-him-in-a-false-rape-case-ashram-news-noi5304802108","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर स्कूल मालिक से 8 लाख मांगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर स्कूल मालिक से 8 लाख मांगे
विज्ञापन

नई दिल्ली। गाजीपुर के एक नर्सरी स्कूल मालिक ने एक महिला पर दुष्कर्म के झूठे आरोप में फंसाने की धमकी देकर आठ लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने कॉल रिकॉर्डिंग कर मामले की सूचना पटपड़गंज औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस को दी। पुलिस ने जबरन वसूली के प्रयास और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक स्कूल मालिक परिवार के साथ गाजीपुर गांव में रहता है। उसका गांव में ही नर्सरी स्कूल है। करीब एक सप्ताह पूर्व एक महिला बच्चे के दाखिले के संबंध में उनसे मिलने आई। उन्होंने महिला से स्कूल बंद होने और खुलने पर दाखिला कराने की बात कही। बातचीत में महिला, स्कूल मालिक से 5 हजार रुपये मांगने लगी। स्कूल मालिक के मना करने पर वापस लौट गई। सोमवार सुबह करीब पौने बारह बजे महिला फिर से पीड़ित के पास पहुंची और इस बार दस हजार रुपये मांगने लगी। मना करने पर फिर से लौट गई। पीड़ित का आरोप है कि कुछ देर बाद महिला ने कॉल कर उनसे 8 लाख रुपये मांगे। यह भी कहा कि उसे रुपये नहीं मिले तो दुष्कर्म के झूठे केस में फंसा देगी। महिला का यह कहना था कि स्कूल मालिक के एक जानकार ने ही उसे ऐसा करने के लिए कहा है। महिला ने कहा कि वह थाने में बैठी है। सारी बात सुनकर पीड़ित ने रुपये देने से मना कर दिया। कुछ देर बाद महिला ने फिर से कॉल कर छह लाख रुपये लेकर तीस हजारी कोर्ट में पहुंचने और समझौता करने को कहा। इस बार पीड़ित ने कॉल रिकॉर्ड कर मामले की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने आरोपी महिला की तलाश शुरू कर दी है।