{"_id":"601863e78ebc3e31e175980a","slug":"7893-health-workers-get-vaccinated-ashram-news-noi563203348","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण के दसवें दिन 7893 लोगों ने लगवाई वैक्सीन, मंगलवार से 183 केद्रों पर होगा टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरण के दसवें दिन 7893 लोगों ने लगवाई वैक्सीन, मंगलवार से 183 केद्रों पर होगा टीकाकरण
Tue, 02 Feb 2021 02:23 AM IST
नोएडा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 02:23 AM IST
विज्ञापन
कोरोना टीकाकरण
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में कोरोना के खिलाफ चल रहे टीकाकरण अभियान के दसवें दिन 7893 स्वास्थ्य कर्मचारियों ने वैक्सीन लगवाई। टीका लगवाने के बाद 15 लोगों में हल्के दुष्प्रभाव देखे गए। हालांकि किसी को अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ी। सोमवार को बीते शनिवार के मुकाबले कम टीकाकरण हुआ।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, टीकाकरण कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चला। कुल 10,600 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगना था। इनमें से 7893 ने ही टीका लगवाया। राजीव गांधी सुपर स्पेशयलिटी अस्पताल, हेडगेवार अस्पताल, कलावती सरन अस्पताल और ईएसआई अस्पताल में 90 से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया गया। इसके अलावा आरएमएल अस्पताल में 65 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया गया।
विज्ञापन
जिलावार देखें तो मध्य दिल्ली जिले में कुल 13 केंद्रों पर 1095 कर्मचारियों ने टीका लगवाया, पूर्वी दिल्ली में 6 केंद्रों पर 420, नई दिल्ली में 9 केंद्रों पर 546, उत्तरी जिले में 5 केंद्रों पर 333, उत्तर पूर्वी जिले में 4 केंद्रों पर 372, उत्तर पश्चिमी जिले मेें 14 केंद्रों पर 1046, शाहदरा जिले में 7 केंद्रों पर 586, दक्षिणी जिले में 13 केंद्रों पर 997, दक्षिणी पूर्वी जिले में 11 केंद्रों पर 928, दक्षिणी पश्चिमी जिले में 10 केंद्रों पर 557 और पश्चिमी जिले में 14 केंद्रों पर 1013 स्वास्थ्य कर्मचारियों ने टीका लगवाया।
विज्ञापन
सोमवार को कुल 106 केंद्रों पर वैक्सीनेशन हुआ, जिसमें कोविशील्ड का इस्तेमाल 98 केंद्रों पर किया गया, 8 केंद्रों पर कोवाक्सिन दी गई। जिन केंद्रों पर कोविशील्ड दी गई, वहां 10 लोगों में दुष्प्रभाव दिखा, जबकि कोवाक्सिन वाले केंद्रों पर 5 लोगों को दुष्प्रभाव हुआ, हालांकि किसी को अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ी।
आज से 183 केंद्रों पर होगा टीकाकरण
दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, मंगलवार से 183 केंद्रों पर टीकाकरण किया जाएगा। वैक्सीनेशन को बढ़ावा देने के लिए विभाग ने यह कदम उठाया है। नए केंद्रों में दिल्ली सरकार और निजी अस्पताल भी शामिल होंगे। कई अस्पतालों में एक से अधिक केंद्रों पर टीकाकरण किया जाएगा। इसमें लोक नायक अस्पताल और आईएलबीएस अस्पताल शामिल हैं।