फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   70 year old woman arrested in pigeon pelting

कबूतरबाजी में 70 साल की महिला गिरफ्तार

Wed, 29 Sep 2021 07:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 07:18 PM IST
विज्ञापन
70 year old woman arrested in pigeon pelting
नई दिल्ली। पंजाब स्थित गुरदासपुर के एक युवक को अमेरिका भिजवाने के नाम पर ठगी करने के मामले में आर्थिक अपराध शाखा ने बुजुर्ग महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला की पहचान गुरदासपुर निवासी कुलविंदर कौर (70) के रूप में हुई है। आरोप है कि कुलविंदर ने सहयोगियों के साथ मिलकर युवक से 18 लाख रुपये ठग लिए थे। करीब 13 साल से पुलिस को कुलविंदर के अलावा बाकी अन्य आरोपियों की तलाश थी। मामले में पुलिस वर्ष 2010 में अनिल कुुमार और लाल चंद को गिरफ्तार कर चुकी थी। पुलिस को फिलहाल मुख्य आरोपी जागीर सिंह और कुलदीप सिंह की तलाश है।
विज्ञापन

आर्थिक अपराध शाखा के अतिरिक्त आयुक्त आरके सिंह ने बताया कि वर्ष 2008 में गुरदासपुर निवासी अमरजीत सिंह ने आर्थिक अपराध शाखा में शिकायत दी थी। अमरजीत ने बताया कि वर्ष 2006 में जागीर सिंह, कुलविंदर कौर और कुलदीप सिंह उसे मिले। इन्होंने बताया कि उनके दिल्ली में विदेश भिजवाने वाले एजेंटों से लिंक हैं। इन लोगों ने अमरजीत के बेटे निशान सिंह को अमेरिका भिजवाने का झांसा दिया। सौदा 18 लाख रुपये में तय हुआ। पहले एक लाख रुपये अमरजीत ने एडवांस दिए। इसके बाद 20 दिन के भीतर वीजा लगवाने की बात की गई। कुछ ही दिन बाद आरोपियों ने वीजा लगने और टिकट मिलने की जानकारी दी। दो नवंबर 2006 को आरोपियों ने अमरजीत से पहाड़गंज के एक होटल में मुलाकात की। यहां पीड़ित से बाकी 17 लाख रुपये भी ले लिए। बाद में पीड़ित को ठगी का पता चला तो उसने मामले की शिकायत आर्थिक अपराध शाखा से की।
विज्ञापन

मामला दर्ज कर डीसीपी राजीव रंजन, एसआई विक्रम सिंह व अन्य की टीम ने जांच शुरू की। लगातार आरोपियों की तलाश जारी रही। इस बीच 28 सितंबर को टीम को सूचना मिली कि ठगी में शामिल एक महिला आरोपी चांदनी चौक स्थित शीशगंज गुरुद्वारे के पास आने वाली है। सूचना के बाद टीम ने महिला कुलविंदर कौर को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed