फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   67 per cents parents sent their wards to KV

केंद्रीय विद्यालय: 67 फीसदी अभिभावकों ने छात्रों को स्कूल भेजा

Tue, 16 Feb 2021 12:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
67 per cents parents sent their wards to KV
नई दिल्ली। वैश्विक महामारी कोविड 19 के कारण पिछले वर्ष मार्च से बंद स्कूल फरवरी में खुलते ही कक्षाओं में अब छात्रों की संख्या बढ़ने लगी है। 10वीं से 12वीं कक्षा तक 67 फीसदी अभिभावकों ने अपने बच्चों को स्कूल भेजना शुरू कर दिया है। वहीं, जिन राज्यों ने प्रामइरी स्कूल के छात्रों के लिए स्कूल खोलने की अनुमति दी है, वहां भी लगातार अभिभावक स्कूल प्रबंधन पर अपना भरोसा जता रहे हैं। वहीं जो छात्र स्कूल नहीं आ रहे हैं, उन्हें ऑनलाइन क्लास में पढ़ाई करवाई जा रही है। छात्र विभिन्न डिजिटल मंचों के जरिये अपने अध्यापकों के संपर्क में भी हैं।
विज्ञापन

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, देशभर के केंद्रीय विद्यालयों ने विभिन्न कक्षाओं के अपने छात्रों के साथ आमने-सामने रहकर पठन-पाठन का काम शुरू कर दिया है। गृह मंत्रालय और राज्य सरकारों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप केन्द्रीय विद्यालयों को अक्टूबर के महीने से चरणबद्ध रूप से खोला जा रहा है।
विज्ञापन

सरकार को 11 फरवरी को भेजी रिपोर्ट के मुताबिक, 9वीं कक्षा के औसत 42 फीसदी, 10वीं कक्षा के औसत 65 फीसदी, 11वीं कक्षा में 48 फीसदी और 12वीं कक्षा के 67 फीसदी छात्र स्कूलों में उपस्थित रहे हैं। इन आंकड़ों से जानकारी मिलती है कि छात्रों की उपस्थिति में प्रतिदिन वृद्धि हो रही है। जिन राज्य सरकारों ने जूनियर कक्षाओं के लिए भी स्कूल खोलने की अनुमति दे दी है, वहां भी कुछ केंद्रीय विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक की पढ़ाई शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रों अथवा अभिभावकों की किसी भी शंका का समाधान करने के लिए स्कूलों ने माता-पिता और अभिभावकों के साथ नियमित संपर्क करना शुरू कर दिया है। छात्रों को उनके अभिभावकों की पूर्व अनुमति से ही स्कूलों में उपस्थित होने की मंजूरी दी जा रही है।

राज्य और केन्द्र सरकारों द्वारा जारी एसओपी का कोरोना महामारी के दृष्टिकोण से पूरी तरह से पालन किया जा रहा है। सभी केन्द्रीय विद्यालयों को सलाह दी गई है कि वे विभिन्न कक्षाओं के छात्रों के लिए अलग-अलग समय तय करें और उनका पालन करें। इसके साथ ही पर्याप्त सुरक्षा उपाय तथा कक्षाओं में उचित शारीरिक दूरी का भी पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed