फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   अनुशासन में न रहने वाले बागियों को बर्दास्त नहीं करती भाजपा

अनुशासन में न रहने वाले बागियों को बर्दास्त नहीं करती भाजपा

Thu, 25 Apr 2019 07:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2019 07:06 AM IST
विज्ञापन
अनुशासन में न रहने वाले बागियों को बर्दास्त नहीं करती भाजपा
अनुशासन में न रहने वाले को बर्दास्त नहीं करती भाजपा
विज्ञापन

- डॉ. उदित राज के पार्टी छोड़ने पर बोले भाजपाई


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर पश्चिम दिल्ली के सांसद डॉ. उदित राज पर भाजपा में काफी नाराजगी है। दिल्ली से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के नेताओं ने उदित राज को बागी घोषित कर दिया है। उन पर अनुशासनहीनता के आरोप भी लगाए हैं। पार्टी नेताओं का कहना है कि जो नेता अनुशासन में नहीं रह सकता और जिसे बागी बनने का शौक हो, उसे भाजपा बर्दास्त नहीं कर सकती।

दिल्ली भाजपा प्रदेश कार्यालय में नई दिल्ली से उम्मीदवार मीनाक्षी लेखी ने भी प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि भाजपा अगर दलितों के खिलाफ होती तो हंसराज हंस को टिकट नहीं देती। निजी स्वार्थ के चलते कोई नेता पार्टी को कटघरे में खड़ा नहीं कर सकता। उधर भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि उदित राज के कांग्रेस में शामिल होने से पार्टी को कोई नुकसान नहीं है। न ही इससे चुनाव पर कोई फर्क पड़ने वाला है। उदित राज को पार्टी से निकालने की योजना पहले से थी। इसीलिए नामांकन के आखिरी दिन भी उदित राज को उलझाकर रखा गया। हालांकि नेताओं का ये भी कहना है कि भाजपा हाईकमान उदित राज को टिकट देने पर विचार भी कर रही थी, लेकिन आधी रात को उनके समर्थकों का दिल्ली भाजपा कार्यालय में हंगामा हाईकमान को पसंद नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed