फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   शीला दीक्षित पर अरविंद केजरीवाल की टिप्पणी खोखली मानसिकता को दर्शाता है:कांग्रेस

शीला दीक्षित पर अरविंद केजरीवाल की टिप्पणी खोखली मानसिकता को दर्शाता है:कांग्रेस

Mon, 01 Apr 2019 11:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
शीला दीक्षित पर अरविंद केजरीवाल की टिप्पणी खोखली मानसिकता को दर्शाता है:कांग्रेस
शीला पर केजरीवाल की
विज्ञापन

टिप्पणी का कड़ा विरोध
- प्रदेश कांग्रेस ने सीएम को करार दिया ‘थोथा चना, बाजे घना’
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के उस बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है, जिसमें उन्होंने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष शीला दीक्षित के बारे में कहा था कि वह कोई बड़ी और महत्वपूर्ण नेता नहीं हैं। कांग्रेस का कहना है कि यह बयान केजरीवाल की खोखली मानसिकता को प्रमाणित करता है। केजरीवाल थोथा चना, बाजे घना की तरह हैं।
कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष राजेश लिलोठिया ने कहा कि शीला दीक्षित की लोकप्रियता को दिल्ली ही नहीं, देश जानता है। उनके व्यक्तित्व को सम्मान और आदर दिया जाता है। उनके जैसा सम्मान अरविंद केजरीवाल जीवनभर नहीं हासिल कर सकेंगे। सभी जानते हैं कि शीला दीक्षित का व्यक्तित्व सौम्य, शालीन और मानवीय आदर्शों से युक्त है। सभी वर्ग, जाति, संप्रदाय और देश के सभी राजनीतिक नेताओं में उनकी एक सम्मानीय नेता की छवि है। वास्तविकता यह है कि केजरीवाल गिरगिट की तरह रंग बदलने वाले, झूठे, अपरिपक्व, आधारहीन और अविश्वसनीय व्यक्ति हैं, जिन्हें अपनी भाषा पर संयम नहीं है और मर्यादा का भान तक नही है।
विज्ञापन

कांग्रेस प्रवक्ता रमाकांत गोस्वामी और जितेंद्र कोचर ने तीखी प्रतिक्रिया में कहा कि आप नेता एक तरफ जहां गिड़गिड़ाते हुए कांग्रेस से समझौते की भीख मांग रहे हैं, दूसरी ओर सबसे बड़ी राष्ट्रीय पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को चुनौती दे रहे हैं। राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और गोवा विधानसभा के चुनाव में आप प्रत्याशियों की जमानत तक जब्त हो गई। उसके प्रत्याशियों ने कांग्रेस के वोट काटने का काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed