फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   2019 में एग्रीकल्चर डिग्री प्रोग्राम की पढ़ाई सिर्फ रैगुलर मोड से

2019 में एग्रीकल्चर डिग्री प्रोग्राम की पढ़ाई सिर्फ रैगुलर मोड से

Sat, 23 Mar 2019 06:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2019 06:54 PM IST
विज्ञापन
2019 में एग्रीकल्चर डिग्री प्रोग्राम की पढ़ाई सिर्फ रैगुलर मोड से
एग्रीकल्चर डिग्री प्रोग्राम की पढ़ाई अब केवल नियमित प्रणाली से
विज्ञापन

- यूजीसी ने एग्रीकल्चर डिग्री प्रोग्राम को प्रोफेशनल प्रोग्राम के कारण ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग डिग्री मोड से किया बाहर
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। देशभर के विश्वविद्यालयों में सत्र 2019-20 से एग्रीकल्चर डिग्री प्रोग्राम की पढ़ाई सिर्फ नियमित प्रणाली (रेगुलर मोड) से होगी। यूजीसी ने इस सत्र से ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग मोड से एग्रीकल्चर डिग्री प्रोग्राम की पढ़ाई पर रोक लगा दी है। यह फैसला एग्रीकल्चर डिग्री प्रोग्राम को प्रोफेशनल डिग्री मानते हुए लिया गया। कहा कि प्रोफेशनल डिग्री प्रोग्राम की पढ़ाई सिर्फ रेगुलर मो़ड से करवाई जा सकती है।
यूजीसी सचिव प्रो. रजनीश जैन की ओर से देशभर के राज्यों, विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों को इस संबंध में पत्र लिखा गया है। यूजीसी सचिव प्रो. रजनीश जैन की ओर से भेजे गए पत्र के मुताबिक, यूजीसी काउंसिल की इसी वर्ष 29 जनवरी को आयोजित काउंसिल की बैठक में एग्रीकल्चर डिग्री प्रोग्राम की पढ़ाई ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग मोड से करवाने पर रोक लगाने का फैसला लिया गया था।
विज्ञापन

एग्रीकल्चर डिग्री प्रोग्राम की पढ़ाई ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग मोड से न करवाने का फैसला यूजीसी के साथ मिनिस्ट्री ऑफ एग्रीकल्चर एंड फार्मर वेलफेयर, डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चरल रिसर्च एंड एजूकेशन, इंडियन काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चरल रिसर्च के अधिकारियों का भी था। बैठक में उक्त संस्थाओं के अधिकारी भी शामिल रहे थे। अधिकारियों का मानना था कि एग्रीकल्चर डिग्री प्रोग्राम भी प्रोफेशनल डिग्री प्रोग्राम है। इसलिए यूजीसी रेगुलेशन 2017 (ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग प्रोग्राम) के तहत एग्रीकल्चर डिग्री प्रोग्राम की पढ़ाई को ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग प्रोग्राम से बाहर किया गया है। इसी के तहत राज्यों, विश्वविद्यालयों एवं उच्च शिक्षण संस्थानों को सूचना भेजी गई है, ताकि वे 2019 शैक्षणिक सत्र में सिर्फ नियमित डिग्री प्रोग्राम से पढ़ाई करवा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूजीसी प्रबंधन के मुताबिक, यूजीसी रेगुलेशन 2017 (ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग प्रोगाम) में प्रोफेशनल डिग्री प्रोग्राम ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग प्रोग्राम से बाहर कर दिए गए थे। इसी के चलते इंजीनियरिंग, मेडिसिन, डेंटल, फार्मेसी, नर्सिंग, आर्किटेक्चर, फिजियोथेरेपी डिग्री प्रोग्राम की पढ़ाई ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग प्रोग्राम से नहीं करवाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed