फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   5 lakh looted from businessman by showing pistol

पिस्टल दिखाकर कारोबारी से 5 लाख लूटे

Sun, 03 Oct 2021 08:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 08:51 PM IST
विज्ञापन
5 lakh looted from businessman by showing pistol
नई दिल्ली। स्वरूप नगर इलाके में रविवार दोपहर बाइक सवार बदमाशों ने एक कारोबारी से हथियार के बल पर सवा पांच लाख रुपये लूट लिए। बदमाशों ने कारोबारी को डराने के लिए गोली भी चलाई। कारोबारी का पुराने नोट के बदले नए नोट देने का कारोबार है। वह एक स्टोर से रुपये लेकर आ रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को रविवार दोपहर बूढ़पुर अंडरपास के पास लूटपाट करने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस को शिकायतकर्ता भजनपुरा निवासी योगेंद्र मिश्रा मिले। उन्होंने बताया कि वह उड़ान स्टोर से 5.17 लाख रुपये लेकर बाइक से भजनपुरा जा रहे थे। जब अंडरपास के पास पहुंचे तभी बाइक सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर रोक लिया।
विज्ञापन

एक बदमाश ने पिस्टल निकालकर उसे गोली मारने की धमकी दी और उसका बैग छीन लिया। इस दौरान बदमाशों ने हवा में एक राउंड फायरिंग की। बैग लूटने के बाद वह सभी नांगली पूना की ओर भाग गए। शिकायतकर्ता ने बताया कि तीन बदमाशों में दो ने मास्क पहन रखा था जबकि एक बदमाश बिना मास्क के था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed