फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   5 arrested for duping Americans

अमेरिकियों को ठगने वाले 5 गिरफ्तार

Sat, 30 Oct 2021 11:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
5 arrested for duping Americans
नई दिल्ली। दक्षिण जिले की मालवीय नगर थाना पुलिस ने कॉल सेंटर चलाकर टेक्निकल सपोर्ट देने के नाम पर अमेरिकी नागरिकों को ठगने वाले निखिल सैनी (25), राहुल शर्मा (30), पार्थ (25), राहुल (30) और अनंत कामत (26) को गिरफ्तार किया है। अनंत को छोड़कर सभी खिड़की एक्सटेंशन के रहने वाले हैं। अनंत मुंबई का रहने वाला है। ये एक विशेष सॉफ्टवेयर की मदद से सैकड़ों विदेशी नागरिकों से मोटी रकम ऐंठ चुके हैं। इनके पास से पांच कंप्यूटर व अन्य सामान बरामद किया गया है।
विज्ञापन

दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त बेनिता मैरी जैकर ने बताया कि पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस को खिड़की एक्सटेंशन इलाके में फर्जी कॉल सेंटर चलाने की सूचना मिली थी। मालवीय नगर एसएचओ सतीश कुमार, एसआई टिंकू शौकीन और एएसआई ताहिर हुसैन की टीम ने छानबीन के बाद एक मकान पर छापा मारकर पांचों आरोपियों को दबोच लिया।
विज्ञापन

आरोपियों ने बताया कि वे रात में अमेरिकी नागरिकों से ठगी करते थे। अमेरिकी नागरिकों को कंप्यूटर पर तकनीकी सहायता देने की बात कर वे उनसे 100 से 400 रुपये तक अपने खाते में ट्रांसफर करा लेेते थे। आरोपी खुद को टेक्निकल एडवाइजर बताते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा, वे विदेशियों के मोबाइल नंबर पर गिफ्ट कार्ड भेजते थे। इसके जरिये भी वे पीड़ितों के खाते में सेंध लगाकर वारदात करते थे। आरोपियों ने बताया कि ये लोग ठगी में हाईएंड सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करते थे। रकम दो महीने में आपस में बांट ली जाती थी। फिलहाल गैंग सरगना फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed