{"_id":"617aecfa7da09969cb00e61e","slug":"4th-cutoff-released-seats-full-in-psychology-ashram-news-noi6130253127","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंबेडकर विश्वविद्यालय: चौथी कटऑफ जारी, साइकोलॉजी में सीटें फुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंबेडकर विश्वविद्यालय: चौथी कटऑफ जारी, साइकोलॉजी में सीटें फुल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। आंबेडकर विश्वविद्यालय ने स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए बृहस्पतिवार रात चौथी कटऑफ जारी कर दी। इस कटऑफ के तहत साइकोलॉजी विषय में सभी सीटें फुल हो गई हैं। वहीं, बीए ऑनर्स अंग्रेजी व इकनॉमिक्स समेत अन्य कोर्सों में भी आरक्षित वर्ग में सीटें भर गई हैं।
अब छात्रों के पास बीए ऑनर्स हिस्ट्री, सोशल साइंस एंड ह्यूमेनिटीज समेत अन्य विषयों में दाखिले के अवसर हैं। छात्र एक नवंबर तक दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं जबकि तीन नवंबर फीस जमा करने की अंतिम तिथि है।
कटऑफ के मुताबिक, बीए ऑनर्स हिस्ट्री के लिए सामान्य वर्ग के लिए 92.75 फीसदी, अनुसूचित जाति के लिए 79 फीसदी, अनुसूचित जनजाति के लिए 64.75 फीसदी कटऑफ है। बीए ऑनर्स सोशल साइंस एंड ह्यूमेनिटीज में सामान्य वर्ग के लिए 93 फीसदी, अनुसूचित जाति के लिए 78.50 फीसदी कटऑफ है जबकि अनुसूचित जनजाति के लिए सीटें फुल हैं।
विज्ञापन
इसी प्रकार बीए ऑनर्स सोशियोलॉजी में सामान्य वर्ग के लिए 92.25 व ओबीसी के लिए 80.75 फीसदी कटऑफ है, जबकि अन्य श्रेणियों में सीटें फुल हो गई हैं।
बीए ऑनर्स अंग्रेजी के लिए सामान्य वर्ग में 94.25 व ओबीसी के लिए 86.75 फीसदी कटऑफ है और अन्य श्रेणियों में सीटें फुल हो गई हैं। बीए ऑनर्स इकनॉमिक्स में सामान्य वर्ग के लिए 95.75 फीसदी कटऑफ है, जबकि अन्य श्रेणी में सीटें फुल हैं। इस विषय के लिए अनुसूचित जनजाति में एक भी आवेदन नहीं मिला है।
बीए ऑनर्स मैथेमेटिक्स में सामान्य वर्ग के लिए 88.50 फीसदी कटऑफ है जबकि अन्य श्रेणियों के लिए आवेदन नहीं मिला है।
बीए ऑनर्स हिंदी में नहीं हुआ एक भी आवेदन
बीए ऑनर्स हिंदी विषय के लिए किसी भी श्रेणी में छात्रों ने आवेदन नहीं किया है। यह हाल सिर्फ दिल्ली की सीटों पर नहीं बल्कि बाहरी राज्यों के लिए आरक्षित 15 फीसदी सीटों पर भी है।
इस श्रेणी में भी किसी छात्र ने हिंदी ऑनर्स कोर्स के लिए रुचि नहीं दिखाई है। इसी प्रकार बीए इन सस्टेनेबल अर्बनिज्म कोर्स में सामान्य वर्ग के लिए सीटें भर गई हैं, लेकिन अन्य श्रेणियों में विश्वविद्यालय में आवेदन प्राप्त नहीं हुए हैं। बीए लॉ एंड पॉलिटिक्स कोर्स में सामान्य, ओबीसी व अनुसूचित जाति श्रेणी में सीटें भर गई हैं, लेकिन अनुसूचित जनजाति के लिए आवेदन नहीं मिले हैं।
वोकेशनल कोर्स में शामिल अकाउंटिंग एंड फाइनेंस में ओबीसी व अनुसूचित जनजाति के लिए आवेदन नहीं मिले हैं। वहीं, अर्ली चाइल्डहुड सेंटर मैनेजमेंट एंड आंत्रप्रेन्योरशिप विषय में सामान्य, ओबीसी और अनुसूचित जनजाति के लिए आवेदक नहीं है।