{"_id":"604ccdf28ebc3ee64b5f1c55","slug":"419-corona-positive-patients-found-in-delhi-on-saturday","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में कोरोना की मार: लगातार तीसरे दिन 400 से ज्यादा मामले आए सामने, तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में कोरोना की मार: लगातार तीसरे दिन 400 से ज्यादा मामले आए सामने, तीन की मौत
Sat, 13 Mar 2021 08:06 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 13 Mar 2021 08:06 PM IST
सार
- एक दिन में 419 मामले, 03 की मौत
- अब तक कुल 10,939 लोगों की मौत
विज्ञापन
कोरोना जांच करता स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
विस्तार
राजधानी में कोरोना के मामले बढ़ने का सिलसिला जारी है। शनिवार को लगातार तीसरे दिन संक्रमण के 400 से ज्यादा मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने 24 घंटे में 419 मरीजों की पुष्टि की है। जबकि 03 लोगों की मौत हो गई। 302 मरीज स्वस्थ भी हुए। इससे अब दिल्ली में कुल संक्रमितों की संख्या 6,43,289 हो गई है। इनमें से 6,30,143 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, कोरोना से अब तक कुल 10,939 लोगों की मौत हो चुकी है। सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 2207 हो गई है। इनमें से 582 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। 128 मरीज आईसीयू में हैं और 65 वेंटीलेटर पर। होम आइसोलेशन में 1204 रोगियों का इलाज चल रहा है। कोविड-19 केंद्रों में सिर्फ 2 मरीज भर्ती हैं।
विज्ञापन
बीते 20 दिनों से सक्रिय मरीज बढ़ रहे हैं। दिल्ली में अबतक 1 करोड़ 32 लाख 27 हजार लोगों कि जांच की जा चुकी है। शनिवार को 74,326 जांच की गई। इनमें 47,120 आरटी-पीसीआर और 27, 206 एंटीजन जांच रही। कंटेनमेंट जोन की संख्या 518 हो गई है। कोरोना से कुल संक्रमण दर 4.86 फीसदी और मृत्युदर 1.70 प्रतिशत है।
विज्ञापन