फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   41 laborers rescued from tunnel reach Delhi airport

Delhi: सुरंग से निकाले गए 41 श्रमिक पहुंचे दिल्ली एयरपोर्ट, सरकार का किया धन्यवाद

Thu, 30 Nov 2023 11:02 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 30 Nov 2023 11:02 PM IST
सार

उत्तरकाशी के सिलक्यारा टनल से निकाले गए 41 श्रमिक गुरुवार को दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे।

विज्ञापन
41 laborers rescued from tunnel reach Delhi airport
दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे 41 मजदूर - फोटो : ANI

विस्तार

उत्तरकाशी के सिलक्यारा टनल से निकाले गए 41 श्रमिक गुरुवार को दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर बचाए गए एक मजदूर ने कहा कि शुरुआत में हम डरे हुए थे। हमें 12 घंटे बाद सुरंग के अंदर खाना मिलना शुरू हुआ था। मैं अब ठीक हूं। मैं सरकार को धन्यवाद देना चाहता हूं।
विज्ञापन

  जानकारी के लिए बता दें कि उत्तरकाशी के सिलक्यारा टनल से निकाले गए सभी श्रमिकों की एम्स में सघन स्वास्थ्य जांच की गई। 41 श्रमिकों को एम्स प्रशासन ने क्लीयरेंस देकर डिस्चार्ज कर दिया है गुरुवार को एम्स ऋषिकेश के चिकित्सा अधीक्षक प्रो. आरबी कालिया, जनरल मेडिसिन विभागाध्यक्ष प्रो. रविकांत व अस्पताल प्रशासन से डॉ. नरेंद्र कुमार ने बताया कि सिलक्यारा सुरंग से निकाले गए सभी 41 श्रमिकों को बीते बुधवार को एम्स में भर्ती किया गया था। प्रारंभिक जांच में किसी भी श्रमिक में चोट आदि जैसी कोई शिकायत नहीं पाई गई। इसके अलावा सभी श्रमिकों का सघन स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही उनके ब्लड, किडनी, ईसीजी, एबीजी, लीवर फंक्शन टेस्ट, एक्सरे, इकोकॉर्डियोग्राफी, एबीजी आदि टेस्ट किए गए। सभी श्रमिक शारीरिक तौर पर सामान्य व स्वस्थ हैं। श्रमिकों को एम्स प्रशासन की ओर से क्लीयरेंस दे दिया गया है ताकि श्रमिक अपने घरों को वापस लौट सकें। बताया कि किसी भी श्रमिक को रोका नहीं जा रहा है। इसके लिए संबंधित राज्यों को भी आधिकारिक तौर पर जानकारी दे दी गई है। 28 नवंबर को सिलक्यारा टनल में कैद 41 मजदूर 17वें दिन सुरक्षित बाहर आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed