फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   41 corona positive patients found in delhi on friday

दिल्ली: एक दिन में 41 लोग मिले दिल्ली में कोरोना संक्रमित, 57 लोग स्वस्थ होकर लौटे घर

Fri, 10 Dec 2021 10:13 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 10 Dec 2021 10:13 PM IST
सार

राजधानी में अभी भी सात लाख लोग ऐसे हैं जिन्होंने अब तक वैक्सीन की एक भी खुराक नहीं ली है। पिछले एक दिन में 1.22 लाख लोगों को वैक्सीन दी गई है जिसके चलते कुल टीकाकरण 2.38 करोड़ पार हो चुका है। 

विज्ञापन
41 corona positive patients found in delhi on friday
दिल्ली में कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई

विस्तार

राजधानी में पिछले एक दिन के दौरान 41 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि 57 लोगों को स्वस्थ घोषित किया गया। इस दौरान किसी भी मरीज की मौत दर्ज नहीं की गई है। पिछले एक दिन के दौरान 59,763 सैंपल की जांच की गई थी जिनमें 0.07 फीसदी सैंपल कोरोना संक्रमित पाए गए। 

विज्ञापन


शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी देते हुए बताया कि अब राजधानी में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 370 है जिनमें से 169 मरीजों को उनके घरों में ही आइसोलेशन में रखा गया है। जबकि बाकी मरीजों का उपचार अलग अलग अस्पतालों में चल रहा है। इनके अलावा कंटेनमेंट जोन की संख्या भी बढ़कर अब 98 हो चुकी है। 
विज्ञापन


इसी के साथ ही कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 14,41,610 हो चुकी है जिनमें से 14,16,140 मरीज ठीक हुए हैं लेकिन 25,100 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। राजधानी में कोरोना वायरस के चलते मृत्युदर 1.74 फीसदी है। जबकि अब तक की संक्रमण दर 4.58 फीसदी रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग ने टीकाकरण को लेकर जानकारी दी है कि राजधानी में अभी भी सात लाख लोग ऐसे हैं जिन्होंने अब तक वैक्सीन की एक भी खुराक नहीं ली है। पिछले एक दिन में 1.22 लाख लोगों को वैक्सीन दी गई है जिसके चलते कुल टीकाकरण 2.38 करोड़ पार हो चुका है। अभी तक 1.43 करोड़ लोगों ने पहली खुराक ली है लेकिन 95.39 लाख लोग ही दो खुराक लेकर टीकाकरण खत्म कर पाए हैं। राजधानी में 18 वर्ष या उससे अधिक आयु की व्यस्क आबादी 1.50 करोड़ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed