फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   325 new corona patients found in Delhi

दिल्ली : राजधानी में बढ़ रहा है कोरोना का ग्राफ, एक दिन में मिले 325 नए मरीज

Fri, 15 Apr 2022 12:45 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 15 Apr 2022 12:45 AM IST
सार

इससे पहले दो मार्च को 332 नए मरीज मिलने का है रिकॉर्ड। नए मामलों के साथ संक्रमण दर 2.39 फीसदी की दर्ज की गई है। डॉक्टरों का कहना है कि अस्पतालों में मरीजों की भर्ती होने वाली संख्या में उछाल नहीं आया है वहीं, मौत का आंकड़ा भी शून्य है।

विज्ञापन
325 new corona patients found in Delhi
demo pic - फोटो : पीटीआई

विस्तार

राजधानी में कोरोना के नए मामलों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। इस कड़ी में बीते 24 घंटे में कोरोना के नए 325 मामले मिले हैं। इससे पहले दो मार्च को 332 नए मामले मिले थे, जिसके बाद लगातार नए मामलों में कमी दर्ज की जा रही थी। राहत की बात यह है कि एक भी मरीज ने कोरोना से दम नहीं तोड़ा है व 224 मरीजों ने कोरोना को हराया है। नए मामलों के साथ संक्रमण दर 2.39 फीसदी दर्ज की गई है। 

विज्ञापन


दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, बीते 24 घंटे में कोरोना के 13576 टेस्ट किए गए हैं। इसमें से 7632 आरटीपीसीआर व 5944 रैपिड टेस्ट हुए हैं। अच्छी बात यह है कि नए मामले बढ़ने के साथ अभी अस्पतालों में मरीजों की संख्या नहीं बढ़ रही है। बृहस्पतिवार तक अस्पातलों में 48 मरीज भर्ती थे। होम आइसोलेशन में 574, आइसीयू में चार, ऑक्सीजन सपोर्ट पर आठ व वेंटिलेटर पर शून्य मरीज का आंकड़ा रिकॉर्ड किया गया है। 
विज्ञापन


कोरोना संक्रमण के बढ़ने के बीच बीते 24 घंटे में 16421 लोगों ने कोरोना से बचने के लिए टीके को अपनाया है। इसमें से 3307 लोगों ने पहली व 7450 लोगों ने टीके की दूसरी खुराक ली है। वहीं, 5664 लोगों ने एहतियाती खुराक अपनाई है। 15 से 17 वर्ष के आयु के 902 बच्चों ने  टीका लगवाया है। अभी तक कुल 328561897 टीके की खुराक दी जा चुकी हैं। बीते 24 घंटे में कोरोना के 915 सक्रिय मरीज व 700 कंटेनमेंट जोन रिकॉर्ड किए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि बीते चार से पांच दिनों में संक्रमण दर दो से ढाई गुना रिकॉर्ड की जा रही है। बीते एक सप्ताह में ही संक्रमण दर 0.5 फीसदी से 2.39 फीसदी पर पहुंची है। हालांकि, मौजूदा स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने लोगों से मास्क पहनने और शारीरिक दूरी का पालन करने की सलाह दी है।

डॉक्टरों का कहना है कि अस्पतालों में मरीजों की भर्ती होने वाली संख्या में उछाल नहीं आया है वहीं, मौत का आंकड़ा भी शून्य है। ऐसे में अभी घबराने वाली बात नहीं है, लेकिन सतर्क रहने की जरूरत है। कोरोना की स्थिति को लेकर आगामी 20 अप्रैल को डीडीएमए की बैठक भी बुलाई गई है, जिसमें उपराज्यपाल कोरोना नियंत्रण उपायों को लेकर चर्चा करेंगे

गुरुग्रामः कोरोना की संक्रमण दर में 8 फीसदी का इजाफा 

अप्रैल में कोरोना का ग्राफ जिस तेजी से बढ़ रहा है, उसको देखते हुए जांच की रफ्तार बढ़ाने की दरकार है। कोरोना संक्रमण के आंकड़ों पर गौर करें तो अप्रैल के शुरुआती 13 दिनों में संक्रमण दर 8 गुना तक बढ़ गई है जबकि सक्रिय मरीजों की संख्या भी दोगुनी से ज्यादा हो गई है। 31 मार्च तक जिले में महज 177 सक्रिय मरीज थे और संक्रमण दर भी 1.25 पर सीमित थी। अब 13 दिन बाद आंकड़े बिल्कुल अलग हैं। 

13 अप्रैल को संक्रमण दर बढ़कर 9.10 पर पहुंच गई तो सक्रिय मरीजों की संख्या भी बढ़कर 451 पर पहुंच गई है। हैरत की बात यह है कि जब संक्रमण दर 2 फीसदी से भी कम थी उस वक्त तक रोजाना 3000 से ज्यादा नमूनों की जांच की जा रही थी। 

गौतम बुद्धनगर में 15 बच्चों सहित 44 लोग संक्रमित
जिले में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य की विभाग की रिपोर्ट में 44 नए मामलों की पुष्टि हुई। इनमें 15 बच्चे शामिल हैं। पांच दिन में 40 से ज्यादा बच्चों को कोराना चपेट में ले चुका है। बीस से अधिक बच्चों का इलाज होम आइसोलेशन में ही चल रहा है। वहीं, मार्च में सक्रिय मरीजों की संख्या 50 से कम हो गई थी। ब्यूरो

फरीदाबाद में कोरोना के 19 नए मरीज मिले
फरीदाबाद में  बृहस्पतिवार को 19 नए मरीजों में कोरोना की पुष्टि की गई है। आठ मरीजों ने कोरोना को मात दिया है। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 89 हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed