{"_id":"5cc8bd29bdec22077b457060","slug":"31556659497-delhi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस से निष्कासित पूर्व विधायक भाजपा में हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस से निष्कासित पूर्व विधायक भाजपा में हुए शामिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस से निष्कासित भीष्म भाजपा में शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। कांग्रेस से निष्कासित पूर्व विधायक भीष्म शर्मा मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गए। दिल्ली प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। दिल्ली के घोंडा विधानसभा सीट से विधायक रहे भीष्म को हाल ही में कांग्रेस ने 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था। उन पर पार्टी के खिलाफ गतिविधियों में लिप्त रहने का आरोप था ।
दिल्ली भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मनोज तिवारी और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू ने भीष्म शर्मा का स्वागत किया। तिवारी ने कहा कि वह पिछले हफ्ते भीष्म शर्मा से उनके घर पर मिले थे। तब उन्होंने पार्टी में आने की इच्छा जताई थी। श्याम जाजू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर कई नेता बीजेपी में आ रहे हैं। भीष्म शर्मा जैसे अनुभव नेता के शामिल होने से पार्टी को बल मिलेगा। भाजपा दिल्ली की सातों सीटों पर जीत हासिल करेगी। भीष्म शर्मा के भाजपा में शामिल होने की खबर दिनभर सियासी गलियारों में दौड़ती रही। बताया जा रहा है कि भीष्म शर्मा उत्तर पूर्वी सीट से टिकट चाहते थे, जिसे कांग्रेस ने शीला दीक्षित को दिया है। पिछले दिनों मनोज तिवारी के साथ उनकी फोटो भी वायरल हुई थी। इसे लेकर कांग्रेस ने कड़ा ऐतराज जताया था। बाद में भीष्म को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया।
41 साल पुराने संबंध खत्म : भीष्म
भीष्म शर्मा ने कहा कि 41 साल पुराने कांग्रेस के साथ संबंध वे पूरी तरह से तोड़ चुके हैं। अब भीष्म भाजपा में ही दम तोड़ेगा। कभी कांग्रेस की ओर मुंह नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि उत्तर पूर्वी सीट पर मनोज तिवारी के समर्थन के लिए पूरी ताकत लगा देंगे और कांग्रेस व आप प्रत्याशियों को हराकर ही दम लेंगे।