फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   305 kg ganja recovered inside container in dwarka police arrested driver

नशे का कारोबार: कंटेनर में मिला करोड़ों का गांजा, उड़ीसा से खेप लाकर कर था सप्लाई, चालक गिरफ्तार

Wed, 16 Feb 2022 02:18 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 16 Feb 2022 02:18 AM IST
सार

जिला पुलिस उपायुक्त शंकर चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी कंटेनर चालक है। उसकी पहचान गांव धरमपुर, फिरोजाबाद यूपी निवासी श्याम सुंदर के रूप में हुई है। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में पुलिस जुटी है। 

विज्ञापन
305 kg ganja recovered inside container in dwarka police arrested driver
कंटेनर से 305 किलो गांजा बरामद - फोटो : amar ujala

विस्तार

द्वारका जिला की स्पेशल स्टाफ ने उड़ीसा से दिल्ली में गांजा तस्करी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है, जो कंटेनर में गांजा का खेप लेकर आ रहा था। इसके कब्जे से पुलिस ने 305 किलो गांजा बरामद किया है। जिसकी कीमत करीब दो करोड़ रुपये आंकी गई है। 

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त शंकर चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी कंटेनर चालक है। उसकी पहचान गांव धरमपुर, फिरोजाबाद यूपी निवासी श्याम सुंदर के रूप में हुई है। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में पुलिस जुटी है। 12 फरवरी को पुलिस को सूचना मिली कि नजफगढ़ क्षेत्र में एक कंटेनर में गांजा का खेप आ रहा है। निरीक्षक नवीन कुमार के नेतृत्व में स्पेशल स्टाफ की टीम ने झटीकरा रोड पर घेराबंदी कर दी। देर रात जैसे ही कंटेनर पहुंचा। पुलिस ने उसे तलाशी के रोका। तलाशी में कंटेनर से गांजा बरामद कर लिया गया। चालक ने बताया कि गांजा का खेप लाने के लिए कंटेनर का अपने तरीके से निर्माण करवाया था। कंटेनर के केबिन और बाडी में गांजा को छिपाया जा सके। 
विज्ञापन


पूछताछ में श्याम सुंदर ने बताया कि वह पेशे से कंटेनर का चालक है। वह मुरादाबाद निवासी वसीम के कहने पर गांजे की खेप लेकर आया था। वह वसीम से चार महीने पहले मिला था। फिर दोनों साझेदारी में काम करने लगे। जांच के बाद पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी उड़ीसा के बुरहानपुर जिले से गांजा खरीदता था और उसे दिल्ली एनसीआर, हरियाणा व उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाके में  बेचता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed