फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   30 female prisoners found covid positive in tihar jail one dead

तिहाड़ में कोरोना का कहर: जेल में बंद 30 महिला कैदी कोविड पॉजिटिव, एक की मौत

Wed, 05 May 2021 09:22 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 05 May 2021 09:22 PM IST
सार

कोरोना वायरस की चौथी लहर का सामना कर रही दिल्ली में हालात अभी भी काफी गंभीर बने हुए हैं। मरीजों को अस्पतालों में दाखिला नहीं मिल पा रहा है। वहीं दूसरी तरफ खबर है कि तिहाड़ जेल में बंद 30 महिला कैदी कोरोना संक्रमित हैं। 

विज्ञापन
30 female prisoners found covid positive in tihar jail one dead
तिहाड़ जेल - फोटो : amar ujala

विस्तार

कोरोना वायरस की चौथी लहर का सामना कर रही दिल्ली में हालात अभी भी काफी गंभीर बने हुए हैं। मरीजों को अस्पतालों में दाखिला नहीं मिल पा रहा है। वहीं दूसरी तरफ खबर है कि तिहाड़ जेल में बंद 30 महिला कैदी कोरोना संक्रमित हैं। इनमें से एक की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन


बात करें बुधवार को राजधानी में सामने आए कुल मामलों की तो स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पिछले एक दिन में 79491 सैंपल की जांच में 26.37 फीसदी कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान 20960 नए मरीज सामने आए हैं। जबकि 19209 मरीजों को डिस्चॉर्ज किया। 311 लोगों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इससे ठीक एक दिन पहले बीते मंगलवार को दिल्ली में कोरोना के 19,953 नए मामले मिले थे। जबकि 338 मरीजों की मौत हुई थी। वहीं 18,878 लोगों को डिस्चॉर्ज किया गया था। 
विज्ञापन


फिलहाल राजधानी में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 12,53,902 हो चुकी है जिनमें से 11,43,980 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। वहीं 18063 मरीजों की मौत हो चुकी है। इसी के साथ ही सक्रिय मरीजों की संख्या अब 91859 हुई है जिनमें से 50027 मरीज अपने घरों में आइसोलेशन में हैं। हर दिन नए मामले बढने की वजह से दिल्ली में कंटनेमेंट जोन की संख्या भी अब 47704 तक पहुंच चुकी है। स्वास्थ्य विभाग ने दावा किया है कि अस्पतालों में 1518 बेड खाली हैं लेकिन अस्पतालों से जानकारी लेने के बाद पता चला कि दिल्ली में आईसीयू और वेंटिलेटर बेड एक भी खाली नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक दिन में 90 हजार लोगों ने लिया वैक्सीन
विभाग के अनुसार पिछले एक दिन में 90 हजार लोगों ने वैक्सीन लिया है जिनमें सबसे ज्यादा 50 हजार की आयु 18 से 44 वर्ष के बीच है। 64983 लोगों ने पहली और 25382 ने दूसरी डोज ली है। राजधानी में अब तक 34.83 लाख लोग वैक्सीन ले चुके हैं। इनमें से 27.19 लाख लोगों ने पहली और 7.64 ने दूसरी डोज ली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed