फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   3 more accused arrested in Jahangirpuri violence case

जहांगीरपुरी हिंसा मामले में 3 और आरोपी गिरफ्तार

Sat, 07 May 2022 07:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 07:54 PM IST
विज्ञापन
3 more accused arrested in Jahangirpuri violence case
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने जहांगीरपुरी हिंसा मामले में तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार एक आरोपी हिंसा के दौरान पिस्टल लहरा रहा था। बाकी दो की भी सक्रिय भूमिका रही है। पुलिस अब तक 33 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

इसके अलावा 3 नाबालिग भी पकड़े गए हैं। अपराध शाखा डीसीपी रोहित मीणा ने बताया गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है।
अपराध शाखा के पुलिस अधिकारियों के अनुसार जहीर खान उर्फ जलील (48) और अनाबुल उर्फ शेख(32) को शुक्रवार को जहांगीरपुरी से गिरफ्तार किया है। वहीं तीसरे आरोपी तबरेज(40) को जहांगीरपुरी इलाके से ही शनिवार को गिरफ्तार किया गया है। जहांगीरपुरी हिंसा के दौरान जहीर खान पिस्टल लहरा रहा था। इस बात की जांच की जा रही है कि क्या उसने गोली भी चलाई थी। वहीं, उसकी निशानदेही पर पिस्टल की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। अनाबुल व तबरेज की भी जहांगीरपुरी हिंसा में सक्रिय भूमिका रही है।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों के अनुसार सीसीटीवी फुटेज व गिरफ्तार अन्य लोगों के बयान के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अनाबुल व तबरेज ने हिंसा में सक्रिय भागीदारी निभाई थी। दोनों आरोपियों ने अपने मोबाइल बंद कर लिए थे और अपना मोबाइल नंबर भी बदल लिया था। ये जगह बदल-बदल कर रह रहे थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इनको उस समय गिरफ्तार किया गया है जब ये अपने घर लौट आए थे। तकनीकी सुबूतों व गवाहों के बयानों के आधार पर इन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed