{"_id":"6119e638baf5e91e2a54d256","slug":"27-years-old-shot-dead-by-unknown-miscreants-while-returning-home-from-friends-residence","type":"story","status":"publish","title_hn":"वारदात: दोस्त के घर से लौट रहे युवक को अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वारदात: दोस्त के घर से लौट रहे युवक को अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली, मौत
Mon, 16 Aug 2021 09:44 AM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Mon, 16 Aug 2021 09:44 AM IST
सार
पुलिस को देर रात घटना की सूचना मिली। जांच में पता चला कि गौरव अपने दोस्त के घर से लौट रहा था। इसी दौरान कुछ अनजान लोगों से उसका झगड़ा हो गया जनमें से एक ने उसे गोली मार दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के दक्षिणपुरी निवासी एक युवक को अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान 27 वर्षीय गौरव के रूप में की गई है। अंबेडकरनगर पुलिस को पीसीआर कॉल के माध्यम से रविवार रात 10 बजे के करीब घटना की सूचना मिली।
विज्ञापन
कॉल में बताया गया कि दक्षिणपुरी में दो पक्षों के बीच झगड़े के बाद गोली लगने से घायल एक व्यक्ति को बत्रा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच करने पर पता चला कि गौरव रविवार शाम को अपने दोस्त अंकित के घर गया हुआ था।
विज्ञापन
वहां से वापस आते समय कुछ अज्ञात लोगों के साथ उसका झगड़ा हो गया। इसी दौरान अंबेडकरनगर ब्लॉक तीन में एक बदमाश ने उसे गोली मार दी। पुलिस के अनुसार हत्या का मामला दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन