{"_id":"6971dd2452e16c4bab0730e3","slug":"25-year-old-youth-stabbed-to-death-in-mangolpuri-in-delhi-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Crime: मंगोलपुरी में 25 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या, आपसी रंजिश की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Crime: मंगोलपुरी में 25 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या, आपसी रंजिश की आशंका
Thu, 22 Jan 2026 01:47 PM IST
राहुल तिवारी
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: राहुल तिवारी
Updated Thu, 22 Jan 2026 01:47 PM IST
सार
मंगोलपुरी इलाके में बीती रात 25 वर्षीय युवक आकाश की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है और आपसी रंजिश समेत अन्य पहलुओं पर जांच जारी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
राजधानी दिल्ली में अपराध की वारदातों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीती रात मंगोलपुरी इलाके में एक 25 वर्षीय युवक की चाकू मारकर निर्मम हत्या कर दी गई, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की पहचान कर ली गई है।
विज्ञापन
#WATCH | Delhi l An incident of stabbing was reported in the Mangolpuri area of Delhi last night. The victim, Akash (25 years), was declared dead. The accused has been identified, and efforts are underway to nab him. Investigation is underway: DCP Outer District Delhi Police… pic.twitter.com/E1vKsCbLbk
— ANI (@ANI) January 21, 2026विज्ञापन
मृतक की पहचान आकाश के रूप में हुई है। बीती रात मंगोलपुरी क्षेत्र में कुछ अज्ञात हमलावरों ने उस पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस की बाहरी जिला इकाई के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश में बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन