{"_id":"61546e958ebc3e046110a0fc","slug":"25-67-lakh-cheated-in-the-name-of-getting-license-of-liquor-shop-ashram-news-noi6074574119","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की दुकान का लाइसेंस दिलाने के नाम पर 25.67 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब की दुकान का लाइसेंस दिलाने के नाम पर 25.67 लाख ठगे
विज्ञापन
नई दिल्ली। शाहदरा जिले के कृष्णा नगर इलाके में शराब की दुकान का लाइसेंस दिलाने के नाम पर एक कारोबारी से 25.67 लाख रुपये ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित मनोज मोंगा (50) की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, मनोज मोंगा कृष्णा नगर के ई-ब्लॉक में रहते हैं। इनका अपना कारोबार है। कुछ समय पूर्व मनोज के पास एक अज्ञात शख्स का कॉल आया। कॉलर ने खुद को आबकारी विभाग का अधिकारी बताकर शराब की दुकान का लाइसेंस दिलवाने की बात की। मनोज तैयार हो गए। उस समय फॉर्म के नाम पर पचास हजार रुपये ले लिए गए। कुछ दिन बाद मनोज के पास किसी अशोक बंसल नामक शख्स का कॉल आया। उसने एनओसी के नाम पर पीड़ित से कई लाख रुपये मांगे। धीरे-धीरे पीड़ित से अलग-अलग मदों में कुल 25.67 लाख रुपये ऐंठ लिए गए। इसके बाद लगातार मनोज को जल्द ही लाइसेंस मिलने का झांसा दिया जाने लगा।
इसके बाद आरोपी दस लाख रुपये की और मांग करने लगे। पीड़ित ने दफ्तर आकर मिलने की बात की तो आरोपियों ने मिलने की बात से इंकार कर दिया। इसके बाद किसी सत्यन बनर्जी, राहकी अबरार, विकास श्रीवास्तव व अन्य की कॉल आती रही। आरोपी 3.80 लाख की मांग करने लगे। रुपये न देने पर आरोपी बाकी रुपये भी डूबने की बात करने लगे।