{"_id":"620b4bc204c9527094573dbb","slug":"24-presiding-officers-employees-were-missing-during-training-of-polling-personnel-fir-will-be-registered-if-not-present","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: मतदान कर्मिकों के प्रशिक्षण के दौरान गायब रहे 24 पीठासीन अधिकारी-कर्मचारी, आज उपस्थित नहीं होने पर दर्ज होगी एफआईआर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: मतदान कर्मिकों के प्रशिक्षण के दौरान गायब रहे 24 पीठासीन अधिकारी-कर्मचारी, आज उपस्थित नहीं होने पर दर्ज होगी एफआईआर
Tue, 15 Feb 2022 12:14 PM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
Published by: सुशील कुमार
Updated Tue, 15 Feb 2022 12:14 PM IST
सार
प्रभारी कार्मिक और सीडीओ शैलेष कुमार ने कहा कि अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारी यदि मंगलवार को ट्रेनिंग नहीं लेंगे तो उनके खिलाफ एफआईआर होगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधानसभा चुनाव के मतदान कर्मिकों के प्रशिक्षण के दौरान सोमवार को 24 पीठासीन अधिकारी और कर्मचारी नदारद रहे। इन्हें मंगलवार को प्रशिक्षण में शामिल होने की चेतावनी दी गई है। अन्यथा अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। विधानसभा चुनाव में जिले की चारों विधानसभाओं में नौ हजार से अधिक कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। राजकीय इंटर कॉलेज में प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन
सोमवार को 1600 पीठासीन अधिकारी व कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाना था, लेकिन 24 कार्मिक नहीं पहुंचे। जिससे उनका प्रशिक्षण नहीं हो पाया है। प्रभारी कार्मिक और सीडीओ शैलेष कुमार ने कहा कि अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारी यदि मंगलवार को ट्रेनिंग नहीं लेंगे तो उनके खिलाफ एफआईआर होगी।
विज्ञापन
डीएम ने जानी प्रशिक्षण की गुणवत्ता
जिला निर्वाचन अधिकारी और डीएम रविंद्र कुमार ने सोमवार को प्रशिक्षण स्थल जीआईसी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदान कार्मिकों से उन्हें दिए गए प्रशिक्षण की जानकारी ली। डीएम ने कार्मिकों से कहा कि मतदान के दिन मास्टर ट्रेन सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ रहेंगे। ताकि ईवीएम में आई समस्या को सुधारा जा सके। उधर डीएम एवं एसएसपी शिवहरी मीना ने क्रिटिकल बूथों का जायजा लिया। बरूआसागर के राम सहाय इंटर भी गए और व्यवस्थाओं का हाल जाना।
विज्ञापन
कैलाश खेर ने वीडियो के जरिये की मतदान की अपील
सोशल मीडिया पर आए एक वीडियो में बॉलीवुड गायक कैलाश खेर झांसी के मतदाताओं से मतदान की अपील करते नजर आ रहे हैं। 48 सेकेंड के इस वीडियो में वोटरों से मास्क पहनकर बाहर आने और वोट डालने के लिए प्रेरित किया गया है। यह वीडियो डीएम रविंद्र कुमार द्वारा तैयार कराया गया है। डीएम इससे पहले भी मतदान को प्रेरित करने वाला एक गीत लिख चुके हैं।