फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   238 corona positive patients found in delhi on friday

दिल्ली में कोरोना: 63 दिन बाद सबसे कम मौतें, शुक्रवार को सामने आए 238 नए संक्रमित

Fri, 11 Jun 2021 09:03 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 11 Jun 2021 09:03 PM IST
सार

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को 504 रोगी स्वस्थ हुए। इस दिन की संक्रमण दर घटकर 0.31 हो गई है। यानी, एक हजार जांच पर तीन व्यक्ति ही पॉजिटिव मिल रहे हैं। 

विज्ञापन
238 corona positive patients found in delhi on friday
दिल्ली में कोरोना के नए मामलों में लगातार कमी आ रही है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में  कोरोना के दैनिक मामले के साथ अब मौत की संख्या में भी कुछ कमी आने लगी है। शुक्रवार को 63 दिन बाद सबसे कम मौतें हुई हैं। पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 238 मामले आए हैं और 24 लोगों की मृत्यु हो गई। इससे पहले 08 अप्रैल को भी 24 लोगों ने दम तोड़ा था। उसके बाद से यह आंकड़ा लगातार बढ़ रहा था। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को 504 रोगी स्वस्थ हुए। इस दिन की संक्रमण दर घटकर 0.31 हो गई है। यानी, एक हजार जांच पर तीन व्यक्ति ही पॉजिटिव मिल रहे हैं। दिल्ली में अब कुल संक्रमितों की संख्या 14,30,671 हो गई हैं। इनमें से 14,01,977 स्वस्थ हो चुके हैं। रिकवरी दर 98 फीसदी है। संक्रमण से अबतक कुल 24,772 मौतें हो गई हैं। मृत्युदर 1.73 फीसदी है। सक्रिय मरीज 3922 रह गए हैं। इनमें से 2235 अस्पतालों में भर्ती हैं। कोविड केयर सेंटर में 116 और कोविड स्वास्थ्य केंद्र में 95 रोगी हैं। होम आइसोलेशन में 1238 मरीजों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 77,112 टेस्ट हुए। आरटीपीसीआर से 56,000 और रैपिड एंटीजन से 21,112 टेस्ट हुए। अभी तक 2 करोड़ 11 हजार नमूनों की जांच हो चुकी हैं। घटते मामलों के साथ हॉटस्पॉट की संख्या घटकर 8032 हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed