{"_id":"60c3824f8ebc3e0bfb7147f3","slug":"238-corona-positive-patients-found-in-delhi-on-friday","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में कोरोना: 63 दिन बाद सबसे कम मौतें, शुक्रवार को सामने आए 238 नए संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में कोरोना: 63 दिन बाद सबसे कम मौतें, शुक्रवार को सामने आए 238 नए संक्रमित
Fri, 11 Jun 2021 09:03 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 11 Jun 2021 09:03 PM IST
सार
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को 504 रोगी स्वस्थ हुए। इस दिन की संक्रमण दर घटकर 0.31 हो गई है। यानी, एक हजार जांच पर तीन व्यक्ति ही पॉजिटिव मिल रहे हैं।
विज्ञापन
दिल्ली में कोरोना के नए मामलों में लगातार कमी आ रही है
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी में कोरोना के दैनिक मामले के साथ अब मौत की संख्या में भी कुछ कमी आने लगी है। शुक्रवार को 63 दिन बाद सबसे कम मौतें हुई हैं। पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 238 मामले आए हैं और 24 लोगों की मृत्यु हो गई। इससे पहले 08 अप्रैल को भी 24 लोगों ने दम तोड़ा था। उसके बाद से यह आंकड़ा लगातार बढ़ रहा था।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को 504 रोगी स्वस्थ हुए। इस दिन की संक्रमण दर घटकर 0.31 हो गई है। यानी, एक हजार जांच पर तीन व्यक्ति ही पॉजिटिव मिल रहे हैं। दिल्ली में अब कुल संक्रमितों की संख्या 14,30,671 हो गई हैं। इनमें से 14,01,977 स्वस्थ हो चुके हैं। रिकवरी दर 98 फीसदी है। संक्रमण से अबतक कुल 24,772 मौतें हो गई हैं। मृत्युदर 1.73 फीसदी है। सक्रिय मरीज 3922 रह गए हैं। इनमें से 2235 अस्पतालों में भर्ती हैं। कोविड केयर सेंटर में 116 और कोविड स्वास्थ्य केंद्र में 95 रोगी हैं। होम आइसोलेशन में 1238 मरीजों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 77,112 टेस्ट हुए। आरटीपीसीआर से 56,000 और रैपिड एंटीजन से 21,112 टेस्ट हुए। अभी तक 2 करोड़ 11 हजार नमूनों की जांच हो चुकी हैं। घटते मामलों के साथ हॉटस्पॉट की संख्या घटकर 8032 हो गई है।
विज्ञापन