फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   22nd Bharat Rang Mahotsav begins from tomorrow, National School of Drama to organize event

Delhi News : भारत रंग महोत्सव पर चढ़ेगा आजादी का रंग, आज से होगा आगाज

Sat, 16 Jul 2022 03:54 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 16 Jul 2022 03:54 AM IST
सार

शनिवार को शाम साढ़े छह बजे मंडी हाउस के कमानी सभागार में हिंदी नाटक ‘अरण्य अधिपति टंट्या मामा’ से इसका आगाज होगा। यह नाटक 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में आदिवासी समाज के जननायक टंट्या मामा के जीवन पर आधारित है, जिन्हें आज भी लोग रॉबिन हुड के नाम से पहचानते हैं।

विज्ञापन
22nd Bharat Rang Mahotsav begins from tomorrow, National School of Drama to organize event
file pic..... - फोटो : NSD

विस्तार

राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) का 22वां भारत रंग महोत्सव पूरी तरह आजादी के रंग में रंगा होगा। देश की आजादी के 75 साल पूरे होने पर पूरा देश जश्न मना रहा है। एनएसडी ने भी अपने सालाना महोत्सव भारंगम को आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मनाने का फैसला किया है। 

विज्ञापन


शनिवार को शाम साढ़े छह बजे मंडी हाउस के कमानी सभागार में हिंदी नाटक ‘अरण्य अधिपति टंट्या मामा’ से इसका आगाज होगा। यह नाटक 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में आदिवासी समाज के जननायक टंट्या मामा के जीवन पर आधारित है, जिन्हें आज भी लोग रॉबिन हुड के नाम से पहचानते हैं।
विज्ञापन


बंसी कौल और डॉ. फरीद बज्मी ने इस नाटक को लिखा है। बंसी कौल ही रंगमंच पर इस नाटक का निर्देशन करेंगे। भोपाल के रंग विधूशक समूह के कलाकारों द्वारा अभिनय किया जाएगा। दिल्ली में भारंगम का आगाज होगा। कमानी सभागार में 16-20 जुलाई तक शाम साढ़े छह बजे से चार हिंदी और एक मराठी भाषा के नाटकों का मंचन होगा। इसके बाद रंगकर्मियों की टोली भुवनेश्वर में केआईआईटी कैंपस ऑडिटोरियम, वाराणसी में मुरारी लाल मेहता स्मारक प्रेक्षागृह, अमृतसर में एस धरम सिंह इंजीनियरिंग सभागार, बेंगलुरू में अरासु भवन, मुंबई में पीएल देशपांडे महाराष्ट्र कला अकादमी के रवीन्द्र नाट्य मंदिर में  अभिनय करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


14 अगस्त को दिल्ली में जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम परिसर में असगर वजाहत के हिंदी नाटक ‘बंटवारा’ से इसका समापन होगा। दिनेश ठाकुर भारंगम इसका निर्देशन करेंगे और मुंबई के अंक समूह के कलाकार अभिनय करेंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed