{"_id":"62d0b81776b8b95345301c44","slug":"22nd-bharat-rang-mahotsav-begins-from-tomorrow-national-school-of-drama-to-organize-event","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News : भारत रंग महोत्सव पर चढ़ेगा आजादी का रंग, आज से होगा आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News : भारत रंग महोत्सव पर चढ़ेगा आजादी का रंग, आज से होगा आगाज
Sat, 16 Jul 2022 03:54 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 16 Jul 2022 03:54 AM IST
सार
शनिवार को शाम साढ़े छह बजे मंडी हाउस के कमानी सभागार में हिंदी नाटक ‘अरण्य अधिपति टंट्या मामा’ से इसका आगाज होगा। यह नाटक 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में आदिवासी समाज के जननायक टंट्या मामा के जीवन पर आधारित है, जिन्हें आज भी लोग रॉबिन हुड के नाम से पहचानते हैं।
विज्ञापन
file pic.....
- फोटो : NSD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) का 22वां भारत रंग महोत्सव पूरी तरह आजादी के रंग में रंगा होगा। देश की आजादी के 75 साल पूरे होने पर पूरा देश जश्न मना रहा है। एनएसडी ने भी अपने सालाना महोत्सव भारंगम को आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मनाने का फैसला किया है।
विज्ञापन
शनिवार को शाम साढ़े छह बजे मंडी हाउस के कमानी सभागार में हिंदी नाटक ‘अरण्य अधिपति टंट्या मामा’ से इसका आगाज होगा। यह नाटक 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में आदिवासी समाज के जननायक टंट्या मामा के जीवन पर आधारित है, जिन्हें आज भी लोग रॉबिन हुड के नाम से पहचानते हैं।
विज्ञापन
बंसी कौल और डॉ. फरीद बज्मी ने इस नाटक को लिखा है। बंसी कौल ही रंगमंच पर इस नाटक का निर्देशन करेंगे। भोपाल के रंग विधूशक समूह के कलाकारों द्वारा अभिनय किया जाएगा। दिल्ली में भारंगम का आगाज होगा। कमानी सभागार में 16-20 जुलाई तक शाम साढ़े छह बजे से चार हिंदी और एक मराठी भाषा के नाटकों का मंचन होगा। इसके बाद रंगकर्मियों की टोली भुवनेश्वर में केआईआईटी कैंपस ऑडिटोरियम, वाराणसी में मुरारी लाल मेहता स्मारक प्रेक्षागृह, अमृतसर में एस धरम सिंह इंजीनियरिंग सभागार, बेंगलुरू में अरासु भवन, मुंबई में पीएल देशपांडे महाराष्ट्र कला अकादमी के रवीन्द्र नाट्य मंदिर में अभिनय करेगी।
विज्ञापन
14 अगस्त को दिल्ली में जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम परिसर में असगर वजाहत के हिंदी नाटक ‘बंटवारा’ से इसका समापन होगा। दिनेश ठाकुर भारंगम इसका निर्देशन करेंगे और मुंबई के अंक समूह के कलाकार अभिनय करेंगे।