फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   1988 batch IPS officer Balaji Srivastava appointed new Delhi Police Commissioner SN Srivastava will retire on June 30

बदलाव : आज से दिल्ली के नए पुलिस आयुक्त होंगे बालाजी श्रीवास्तव, मिला अतिरिक्त प्रभार

Wed, 30 Jun 2021 12:31 AM IST
सुशील कुमार कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Wed, 30 Jun 2021 12:31 AM IST
सार

गृह मंत्रालय की ओर से एक आदेश जारी कर 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी बालाजी श्रीवास्तव को दिल्ली पुलिस आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

विज्ञापन
1988 batch IPS officer Balaji Srivastava appointed new Delhi Police Commissioner SN Srivastava will retire on June 30
बालाजी श्रीवास्तव और एसएन श्रीवास्तव (फोटो में बाएं से दाएं) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव बुधवार को सेवानिवृत्त हो जाएंगे। फिलहाल मंगलवार को गृह मंत्रालय की ओर से एक आदेश जारी कर 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी बालाजी श्रीवास्तव को दिल्ली पुलिस आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। अभी बालाजी श्रीवास्तव स्पेशल सीपी विजिलेंस के पद पर तैनात हैं। 

विज्ञापन


अटकलें लगाई जा रही थीं कि मौजूदा सीपी एसएन श्रीवास्तव कार्यकाल बढ़ा दिया जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ और एलजी की स्वीकृति के बाद मंगलवार को उनके रिटायरमेंट का आदेश जारी कर दिया गया। दिल्ली पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव को पिछले साल दिल्ली दंगों के दौरान सीपी का अतिरिक्त प्रभार मिला था। तभी से वह सीपी का काम देख रहे थे। अभी एक माह पूर्व ही एसएन श्रीवास्तव को पूर्ण रूप से दिल्ली पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया था।
विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक बालाजी श्रीवास्तव 1988 पद के आईपीएस अधिकारी हैं। 1987 के दो आईपीएस अधिकारी ताज हसन और सत्येंद्र गर्ग को बाईपास करके फिलहाल उनको दिल्ली पुलिस आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। गृह मंत्रालय ने आदेश जारी कर उनको अगले आदेश तक आयुक्त पद पर काम करने की मंजूरी दी है। सीनियर आईपीएस अधिकारी बालाजी श्रीवास्तव पुदुचेरी और मिजोरम के डीजी पद पर तैनात रह चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने पूर्वी दिल्ली में पुलिस उपायुक्त के रूप में काम किया था। उपायुक्त पद से ट्रांसफर होने के बाद बालाजी का ज्यादातर समय दिल्ली से बाहर बीता। वह स्पेशल सेल के विशेष आयुक्त भी रहे। ऐसा लगातार दूसरी बार हो रहा है कि दिल्ली पुलिस आयुक्त के पद पर सीधे तैनाती न करके उस पर किसी वरिष्ठ अधिकारी को अतिरिक्त प्रभार दिया जा रहा है।



दंगों के दौरान मौजूदा आयुक्त एसएन श्रीवास्तव स्पेशल सीपी लॉ एंड ऑर्डर थे। तत्कालीन सीपी अमूल्य पटनायक के सेवानिवृत होने के बाद एसएन श्रीवास्तव को अतिरिक्त प्रभार दिया गया था। लगातार वह अतिरिक्त प्रभार पर ही काम कर रहे थे। रिटायरमेंट से एक माह पूर्व गृह मंत्रालय से आदेश जारी कर उनको बकायदा दिल्ली पुलिस आयुक्त नियुक्त कर दिया गया। तभी से अटकलें लगने लगी थीं कि अब शायद एसएन श्रीवास्तव का कार्याकाल बढ़ा दिया जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ और अपने तय समय उनको रिटायर होने का आदेश जारी कर दिया गया।

बालाजी श्रीवास्तव ने डीयू से की है पढ़ाई
बालाजी श्रीवास्तव ने दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफन कॉलेज से इकोनॉमिक्स आनर्स किया है। दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से एमए किया है। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से लॉ भी किया हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed