फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   चीफ जस्टिस रंजन गोगोई को क्लीन चिट दिए जाने के खिलाफ महिलाओं का प्रदर्शन

चीफ जस्टिस रंजन गोगोई को क्लीन चिट दिए जाने के खिलाफ महिलाओं का प्रदर्शन

Wed, 08 May 2019 04:07 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2019 04:07 AM IST
विज्ञापन
चीफ जस्टिस रंजन गोगोई को क्लीन चिट दिए जाने के खिलाफ महिलाओं का प्रदर्शन
चीफ जस्टिस को क्लीन चिट देने के खिलाफ प्रदर्शन
विज्ञापन

नई दिल्ली। यौन उत्पीड़न के मामले में चीफ जस्टिस रंजन गोगोई को क्लीन चिट दिए जाने के खिलाफ मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट के सामने सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। महिलाओं के इस प्रदर्शन के चलते कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट परिसर के आसपास धारा-144 को लागू कर दी थी।

प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने चीफ जस्टिस रंजन गोगोई के खिलाफ यौन उत्पीड़न के मामले की सुनवाई में अनियमितताएं बरतने का आरोप लगाया है। उन्होंने मामले में कथित रूप से पीड़ित महिला के बयान को गंभीरता से न लेने का आरोप लगाया और चीफ जस्टिस रंजन गोगोई के इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने कहा कि देश में कानून व्यवस्था खतरे में है। इस मामले की फिर से निष्पक्षता पूर्वक जांच होनी चाहिए। सुप्रीम कोर्ट के सामने कुछ समय के विरोध प्रदर्शन के बाद महिलाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया। ब्यूरो
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed