फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   आयुष्मान योजना को लागू करवाने की मांग वाली याचिका सुनने से इंकार

आयुष्मान योजना को लागू करवाने की मांग वाली याचिका सुनने से इंकार

Wed, 01 May 2019 02:35 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2019 02:35 AM IST
विज्ञापन
आयुष्मान योजना को लागू करवाने की मांग वाली याचिका सुनने से इंकार
आयुष्मान योजना लागू कराने की
विज्ञापन

मांग वाली याचिका ठुकराई
- हाईकोर्ट ने कहा कि नीतिगत मामले में नहीं देना चाहती दखल
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। हाईकोर्ट ने आयुष्मान भारत योजना को दिल्ली में लागू कराने के लिए दिल्ली सरकार को निर्देश देने वाली याचिका को ठुकराते हुए सुनवाई से मंगलवार को इंकार कर दिया। याची का कहना था कि आप सरकार ने इस संबंध में न कोई अधिसूचना जारी की है और न ही योजना को लागू करने के लिए कोई कदम उठाया है।

मुख्य न्यायाधीश राजेंद्र मेनन की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा कि यह सरकार का नीतिगत मामला है और कोर्ट इसमें हस्तक्षेप नहीं करना चाहती। अर्थशास्त्री अभिजीत मिश्रा ने याचिका में प्रधानमंत्री जनअरोग्य योजना आयुष्मान भारत को दिल्ली में लागू कराने का निर्देश सरकार को देने की मांग की थी। केंद्र सरकार की इस योजना को दिल्ली सरकार ने लागू नहीं किया था। इसे देश के अधिकतर राज्य लागू कर चुके हैं। इस योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे वालों को देश के किसी भी अस्पताल में पांच लाख तक के निशुल्क इलाज का अधिकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed