फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   संत गोपालदास की गुमशुदगी के खिलाफ धरना दिया

संत गोपालदास की गुमशुदगी के खिलाफ धरना दिया

Sat, 22 Dec 2018 11:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 22 Dec 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
संत गोपालदास की गुमशुदगी के खिलाफ धरना दिया
संत गोपालदास की गुमशुदगी
विज्ञापन

के खिलाफ धरना दिया
नई दिल्ली। अविरल और निर्मल गंगा के लिए अनशन कर रहे संत गोपालदास की गुमशुदगी के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर शनिवार को खुदाई खिदमतगार, गंगा आह्वान, आईआईटीयंस फॉर होली गंगा, सोशलिस्ट पार्टी समेत कई संगठनों के कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय धरना दिया। इसमें शामिल लोगों ने केंद्र सरकार व एम्स प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

इस दौरान स्वामी सानंद (जीडी अग्रवाल) की अनशन के दौरान हुई मौत के लिए भी केंद्र सरकार को आड़े हाथ लिया गया। पंफलेट जारी कर अनशनकारियों ने लोगों से अपील की कि स्वामी सानंद की मौत के लिए जिम्मेदार भाजपा को सत्ता से बाहर किया जाए। गंगा की निर्मलता के लिए अनशन शुरू करने के पूर्व उन्होंने दो बार प्रधानमंत्री के नाम पत्र भी लिखा, लेकिन केंद्र सरकार ने उनकी सुध नहीं ली। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जीडी अग्रवाल की तरह ही संत गोपालदास को भी गायब कर दिया गया है। कई दिन से वह लापता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed