फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   हरियाणा में यमुना पर अवैध बांध से दिल्ली में जल संकट का खतरा बरकरार

हरियाणा में यमुना पर अवैध बांध से दिल्ली में जल संकट का खतरा बरकरार

Sun, 05 May 2019 06:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2019 06:03 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा में यमुना पर अवैध बांध से दिल्ली में जल संकट का खतरा बरकरार
हरियाणा के ध्यानार्थ
विज्ञापन


हरियाणा में यमुना पर अवैध बांध से दिल्ली में जल संकट का खतरा
जल बोर्ड के उपाध्यक्ष ने जताई नाराजगी, कहा- एनजीटी में उठाएंगे मामला
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। हरियाणा में यमुना पर बने अवैध बांध की वजह से दिल्ली में जल संकट का खतरा बना हुआ है। जल बोर्ड के उपाध्यक्ष दिनेश मोहनिया ने शनिवार को अवैध बांध वाली जगह का दौरा कर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि अवैध बांध के ना हटाए जाने की स्थिति में दिल्ली सरकार नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) में मुद्दे को उठाएगी।

हरियाणा के यमुनानगर जिले में स्थित ताजेवाला बैराज से डाउनस्ट्रीम में 17 किलोमीटर दूर यह अवैध बांध बनाया गया है। दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारी शुक्रवार को नदी में ताजेवाला बैराज पर ई-फ्लो रिपोर्ट और मॉनिटरिंग के लिए पहुंचे तो अवैध बांध को देखकर हैरान रह गए। इस संबंध में दिल्ली जल बोर्ड ने केंद्र सरकार, हरियाणा सरकार, दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव और उपराज्यपाल को पत्र लिखकर इसकी शिकायत की है और अवैध बांध को हटाने की मांग की है। मोहनिया का कहना है कि यमुना पर हरियाणा में बने अवैध बांध के जरिए दिल्ली का पानी रोकने की साजिश की जा रही है। इससे यमुना में आने वाला पानी रुक सकता है और वजीराबाद वाटर ट्रीटमेंट प्लांट ठप पड़ सकता है। इसलिए बांध को तत्काल हटाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed