फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   आप ने चुनाव आयोग से की पीएमओ की शिकायत

आप ने चुनाव आयोग से की पीएमओ की शिकायत

Wed, 01 May 2019 02:34 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2019 02:34 AM IST
विज्ञापन
आप ने चुनाव आयोग से की पीएमओ की शिकायत
आप ने चुनाव आयोग से
विज्ञापन

की पीएमओ की शिकायत
- सरकारी संसाधनों के बेजा इस्तेमाल का लगाया आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने सरकारी संसाधनों के बेजा इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत की है। पार्टी का कहना है कि प्रधानमंत्री के दौरे से पहले पीएमओ नीति आयोग के जरिये संबंधित इलाके से जुड़ी जानकारियां ले रहा है। पार्टी ने इसे आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन बताते हुए कार्रवाई की मांग की।
चुनाव आयोग को भेजी शिकायत में आप ने कहा कि बीते 8 अप्रैल को नीति आयोग ने केंद्र शासित प्रदेशों के सभी अधिकारियों को एक मेल किया था। इसमें पीएमओ के लिए एक लेख तैयार करने को कहा गया था, जिससे संबंधित स्थान की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, आर्थिक व स्थानीय अहमियत का पता लग सके। आप के मुताबिक, इसके तुरंत बाद प्रधानमंत्री ने इन इलाकों में चुनावी रैलियां कीं। आदर्श चुनाव आचार संहिता व चुनाव आयोग के निर्देशों में कहा गया है कि कोई भी मंत्री चुनाव कार्य में नौकरशाही समेत पूरे शासन तंत्र का इस्तेमाल नहीं करेगा।
विज्ञापन


हरियाणा की मिट्टी पर
केजरीवाल का ट्वीट
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हरियाणा की मिट्टी में वह ताकत है, जो प्रधानमंत्री से टक्कर ले सकती है। उन्होंने यह बात वाराणसी से चुनाव लड़ रहे गठबंधन प्रत्याशी तेज बहादुर यादव को लेकर कही, जो हरियाणा से ताल्लुक रखते हैं। 2014 में केजरीवाल ने वाराणसी में खुद उनके खिलाफ चुनाव लड़ा था। केजरीवाल ने ट्वीट किया कि हरियाणा की मिट्टी में कुछ तो है। पिछली बार भी हरियाणा वाले ने नरेंद्र मोदी को वाराणसी में चुनौती दी थी, इस बार भी हरियाणा का जवान मोदी को टक्कर देने पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed