{"_id":"5c6dcb22bdec22499d272cf4","slug":"171550699298-delhi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा पदाधिकारियों ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा पदाधिकारियों ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर भाजपा की बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। प्रदेश भाजपा कार्यालय में लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक तो थी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर, लेकिन चुनाव पर कम पुलवामा पर चर्चा ज्यादा हुई। नेताओं ने कहा कि पुलवामा में हुए आतंकी हमले ने झकझोर दिया है। भारत को अस्थिर करने वालों को केंद्र सरका जवाब देकर रहेगी।
पार्टी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामलाल ने कहा कि हमें केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रचार-प्रसार बूथ स्तर तक ले जाना है। प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने भी कहा कि हम सबको जो जिम्मेदारी मिली है, उसे पूरी ताकत के साथ अंजाम देने की आवश्यकता है। 2019 लोकसभा चुनाव में 400 सीटें लाकर फिर से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने के लिए खुद को जामवंत और कार्यकर्ताओं को हनुमान की संज्ञा दी। तिवारी ने कहा कि अगर आप सबका सहयोग रहा तो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के आगामी विधानसभा चुनाव के समुद्र को हम जरूर पार करेंगे। प्रदेश महामंत्री राजेश भाटिया ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में सिर्फ 40 से 50 दिन का समय रह गया है। हम सभी को मिलकर केन्द्र सरकार की योजनाओं को हर बूथ तक लेकर जाना है।