दिल्ली के गांवों की बदलेगी सूरत: 167 परियोजनाओं को मिली हरी झंडी, 115 करोड़ रुपये होंगे खर्च
दिल्ली ग्राम विकास बोर्ड की बैठक में 167 परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। दिल्ली सरकार 115 करोड़ रुपये से गांवों का कायाकल्प करेगी। वहीं बोर्ड के कई सदस्यों ने लंबित और नए प्रस्तावों का मामला उठाया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली सरकार ने गांवों के विकास के लिए 167 परियोजनाओं को हरी झंडी दी। इन योजनाओं पर 115 करोड़ रुपये व्यय होंगे। दिल्ली ग्राम विकास बोर्ड के निर्देश पर गांवों में सड़कों, नालियों, जल निकायों, सामुदायिक केंद्र, पार्क, श्मशान घाट, खेल मैदान आदि से जुड़े विकास कार्य किए जाएंगे।
विकास मंत्री गोपाल राय की अध्यक्षता में सोमवार को दिल्ली ग्राम विकास बोर्ड की बैठक में स्वीकृति की गई परियोजनाओं को तय समय सीमा के अंदर पूरा करने के निर्देश दिए गए। वहीं बोर्ड के कई सदस्यों ने लंबित और नए प्रस्तावों का मामला उठाया।
दिल्ली ग्राम विकास बोर्ड की दिल्ली सचिवालय में महत्वपूर्ण बैठक , केजरीवाल सरकार द्वारा दिल्ली के गांवों के विकास के लिए 167 नई योजनाओं को मंजूरी दी गई , ₹115 करोड़ की लागत से दिल्ली के गांवों का किया जाएगा कायाकल्प। @AapKaGopalRai pic.twitter.com/zWvF92UCSd
— Aam Aadmi Party Babarpur (@aapbabarpur) August 28, 2023
इस मौके पर गोपाल राय ने बताया कि सरकार शहरी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। विकास विभाग से जुड़े इन विकास कार्यों को सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग, एमसीडी सहित अन्य सरकारी विभागों के माध्यम से किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि गांवों में संपर्क सड़कों और ग्रामीण सड़कों का निर्माण किया जाएगा, तालाबों व जलाशयों का विकास होेगा, सामुदायिक केंद्र, पार्क, श्मशान घाट, खेल मैदान, व्यायाम शाला, लाइब्रेरी का विकसित किए जाएगे, जल निकासी संरचनाओं का निर्माण होगा, चौपालों, बारात घर, सामुदायिक केंद्र आदि का निर्माण और मरम्मत का कार्य किया जाएगा।