फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   16 years old delhi Girl sexually harassed by three unknowns in a running car on Delhi roads

शर्मनाक: अनजान युवकों के साथ घूमने निकली नाबालिग, शराब के नशे में चलती कार में किया सामूहिक दुष्कर्म, तीनों आरोपी गिरफ्तार

Fri, 15 Jul 2022 04:08 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Fri, 15 Jul 2022 04:08 PM IST
सार

तीनों आरोपी और पीड़िता ने महिपालपुर से शराब खरीदी। तीनों लड़कों और पीड़ित लड़की ने एक साथ शराब पी। इसके बाद वो लोग एक सुनसान जगह गए जहां कार में दो लड़कों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
16 years old delhi Girl sexually harassed by three unknowns in a running car on Delhi roads
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दुष्कर्म की घिनौनी वारदात ने एक बार फिर दिल्ली के दामन पर दाग लगा दिया है। रात के अंधेरे में दिल्ली से गाजियाबाद तक सड़कों पर दौड़ती कार में 16 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। निर्दयता इतनी कि आरोपी हैवानों ने बच्ची को पहले तो शराब पिला दी और फिर अप्राकृतिक यौन शोषण करते रहे। आरोपियों ने न केवल बच्ची के जिस्म को तार-तार कर दिया, बल्कि बड़ी बेशर्मी के साथ पूरी घटना को मोबाइल में कैद भी करते रहे।

विज्ञापन


पीड़िता की शिकायत के बाद वसंत विहार पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित बच्ची ने बताया कि वह वसंत विहार की रहने वाली है और कक्षा 10 की छात्रा है। बीते छह जुलाई की रात को वह अपनी दोस्त के घर से लौट रही थी। इसी दौरान वसंत गांव बाजार के पास उसे दो अनजान लड़के मिले, जिन्होंने उसे साथ घूमने का प्रस्ताव दिया।
विज्ञापन


लड़की ने बताया कि उसके हां करने पर उनका एक अन्य साथी अपनी वैगन आर कार लेकर आया, जिसमें बैठकर चारों लोग घूमने निकल पड़े। कार से चारों महिपालपुर पहुंचे, जहां से उन्होंने शराब खरीदी। तीनों लड़कों और पीड़ित लड़की ने एक साथ शराब पी। इसके बाद वो लोग एक सुनसान जगह गए जहां कार में दो लड़कों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, आठ जुलाई को सुबह चार बजे के करीब उन्हें एसजे अस्पताल से पीसीआर कॉल आई। अस्पताल से बताया गया कि जिन्होंने कॉल करवाई है वो अपनी बच्ची को लेकर अस्पताल आए हैं। उनकी 16 साल की बेटी के साथ तीन लड़कों ने छेड़छाड़ की है। जानकारी मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू की और लड़की की मेडिकल जांच कर वसंत विहार थाने में पोक्सो एक्ट व आईपीसी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने बताया कि 23, 25 और 35 वर्षीय तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही वैगन आर कार भी बरामद कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed