फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   154 new cases of corona found, 2 deaths

कोरोना के 154 नए केस मिले, 2 मौतें

Sat, 06 Feb 2021 01:08 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
154 new cases of corona found, 2 deaths
नई दिल्ली। दिल्ली में सात दिन बाद कोरोना संक्रमितों की संख्या अधिक देखने को मिली है, जबकि स्वस्थ होने वालों की संख्या कम है। पिछले एक दिन में 154 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं 140 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। इससे पहले 28 जनवरी को 119 मरीजों को डिस्चार्ज किया था। जबकि संक्रमित मरीजों की संख्या 199 थी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बीते बृहस्पतिवार को दिल्ली में 59964 नमूनों की जांच की गई। संक्रमण दर 0.26 फीसदी रही। 140 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया। वहीं, दो लोगों की संक्रमण के चलते मौत हुई है। इससे पहले 2 फरवरी को दो लोगों की मौत दर्ज की गई थी। इसी के साथ ही दिल्ली में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 635793 हो चुकी है। इनमें से अब तक 623714 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं 10873 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 1206 हो चुकी है। इनमें से 452 मरीज होम आइसोलेशन में हैं।
विज्ञापन

इसी के साथ ही दिल्ली में लंबे समय बाद कंटेनमेंट जोन की संख्या एक हजार से कम हुई है। अभी 988 इलाके कंटेनमेंट जोन के दायरे में हैं। इसके अलावा कोरोना वायरस की जांच को लेकर अब तक 1.10 करोड़ नमूनों की जांच हो चुकी है। आबादी के लिहाज से जांच के आंकड़े देखें तो प्रति 10 लाख की आबादी पर 5.80 लाख लोगों की जांच हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed