फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   15 more people detained in connection with violence during tractor Parade in Delhi

दिल्ली में ट्रैक्टर रैली के दौरान हिंसा के मामले में 15 और लोग हिरासत में लिए गए, पूछताछ जारी

Thu, 28 Jan 2021 09:58 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 28 Jan 2021 09:58 PM IST
विज्ञापन
15 more people detained in connection with violence during tractor Parade in Delhi
ट्रैक्टर रैली। - फोटो : अमर उजाला

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा के बाद गुरुवार को दिल्ली पुलिस एक्शन मोड में आ गई। पुलिस ने किसानों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी। इसी कड़ी में गुरुवार को पुलिस ने बुराड़ी स्थित निरंकारी ग्राउंड भी खाली करवा लिया। पिछले करीब दो माह से यहां कुछ किसान धरने पर बैठे थे। 

विज्ञापन


आंदोलन शुरूआत के समय पुलिस के कहने पर ही यह किसान सड़कों को छोड़कर यहां आए थे। पुलिस के आदेश के बाद किसान यहां से सिंघु बॉर्डर शिफ्ट हो गए। वहीं पुलिस ने 26 जनवरी को हिंसा करने के शक में यहां से करीब 15 किसानों को हिरासत में लिया। पुलिस इनसे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस के आग्राह के बाद पहले कुछ किसान यहां आ गए थे। लेकिन बाद में ज्यादातर किसान सिंघु, टिकरी और गाजीपुर धरना स्थल पर शिफ्ट हो गए थे। लेकिन किसानों की मौजूदगी लगातार बुराड़ी के निरंकारी ग्राउंड में बनी हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


26 जनवरी को हुई हिंसा के बाद पुलिस ने किसानों को खिलाफ कार्रवाई का मन बनाया और अपना काम शुरू कर दिया। इसी कड़ी में बुराड़ी में किसानों को दूसरी जगह जाने के लिए कहा गया था। पुलिस के आदेश के बाद किसान यहां से शिफ्ट हो गए। किसानों का कुछ सामान यहां रह गया है, धीरे-धीरे किसान अपने सामान को भी यहां से दूसरी जगहों पर शिफ्ट कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed